Tuesday, May 28, 2013

30 मई को ऐसे देखें सीबीएसई दसवीं कक्षा के रिजल्ट

सीबीएसई की दसवीं कक्षा के रिजल्ट 30 मई को आएंगे। इसमें बोर्ड और स्कूल आधारित दोनों ही नतीजे शामिल होंगे। देशभर में ऑनलाइन, टेलीफोन, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए परिणाम देखे जा सकेंगे। इस बार परीक्षा में 12,59,202 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
ऐसे देखें नतीजे :
  • इन साइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
       www.results.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in
  • टेलीफोन सेवाः आईवीआरएस के जरिए (30 पैसे प्रति मिनट) दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर : 24300699
       अन्य राज्यों के लिए 011-24300699
       एमटीएनएल नंबरों से दिल्ली के छात्र ः 28127030
      अन्य हिस्सों के लिए 011-28127030
      मोबाइल सर्विस एमटीएस 5432128
      बीएसएनएल 1255536
      टाटा इंडीकॉम व डोकोमो 54321223
एसएमएस सेवा के जरिए परिणाम (1 रुपये प्रति एसएमएस)

Monday, May 27, 2013

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) व डीएड में पुनर्मूल्यांकन सुविधा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (ओपन) से 10वीं और 12वीं के अलावा डीएड के छात्र भी अब अपने पेपरों का पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे। पंचकूला में हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पुनर्मूल्यांकन की सुविधा केवल नियमित विद्यार्थियों को ही देता है। बोर्ड अधिकारियों ने अब यह सुविधा ओपन और डीएड कर रहे विद्यार्थियों को भी मुहैया करवाने पर सहमति दे दी है।
अधिकारियों की मानें तो शिक्षा बोर्ड की ओपन परीक्षा देने वालों और डीएड छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन के बारे में काफी समय से मंथन किया जा रहा था। पंचकूला में 20 मई को हुई बोर्ड अधिकारियों की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग पाई है। बोर्ड के इस निर्णय से अनेक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज ने ओपन और डीएड के विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने के फैसले की पुष्टि की है।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट पांच जून को

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम पांच जून को घोषित करेगा। बोर्ड ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने जून माह के प्रथम सप्ताह में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर रखी है। पांच जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है।
बोर्ड के चेयरमैन केसी भारद्वाज और बोर्ड सचिव अशंज सिंह के अनुसार पांच जून को परिणाम घोषित करने की पूरी कोशिश है। किसी विशेष कारण से ही परीक्षा परिणाम घोषित होने तारीख में बदलाव होगा।

CBSE 12th का परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम सोमवार सुबह जारी कर दिए। इस साल कुल 82.10 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा में शामिल छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा में 87.98 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि लड़कों का प्रतिशत 77.78 रहा। इस साल सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में कुल 944721 परीक्षार्थी बैठे थे जो कि पिछले साल की तुलना में 15.81 प्रतिशत अधिक थी।
चेन्नई रीजन रहा अव्वल:
CBSE 12वीं में चेन्नई रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा। यहां 91.83 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। वहीं इलाहाबाद रीजन अंतिम स्थान पर रहा। यहां 71.82 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई। 

Click Here for Results

Saturday, May 25, 2013

हरियाणा में चार नए डीएड सरकारी डाइट कॉलेज खुलेंगे

12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) कोर्स में दाखिला लेकर जेबीटी शिक्षक बनने का सपना संजोने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विद्यार्थियों को चार नए सरकारी डाइट (जिला शिक्षण एंव प्रशिक्षण संस्थान) कॉलेजों का तोहफा मिलने जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षिक सत्र 2013-14 में प्रदेश में चार नए डाइट कॉलेजों को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत पलवल, मेवात, झज्जर और फतेहाबाद में एक-एक सरकारी डाइट कॉलेज खोले जाएंगे।
यहीं नहीं इन कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2013-16 के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डीएड में दाखिला भी दिया जाएगा।सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश में सरकारी डाइटों की संख्या 21 हो जाएगी। अभी प्रदेश में 17 सरकारी डाइट कॉलेज और तीन सौ से अधिक निजी डाइट कॉलेज चलाए जा रहे हैं।

Friday, May 24, 2013

शिक्षा शत्रु हैं तदर्थ (Adhoc) शिक्षकः सु्प्रीम कोर्ट

राज्यों में समुचित योग्यता के बगैर ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तदर्थ (adhoc) नियुक्तियों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस तरह की नीतियाँ समूची शिक्षा व्यवस्था और देश के भविष्य को ही चौपट कर रही हैं।
न्यायाधीश बीएस चौहान और न्यायाधीश दीपक मिश्र की पीठ ने इस व्यवस्था से असहमति व्यक्त करते हुये जानना चाहा कि शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद इस नीति को कैसे आगे बढ़ाया जा सकेगा। पीठ ने गुजरात के प्राथमिक स्कूलों में विद्या सहायक की नियुक्ति से संबंधित मामले में राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हम ऐसे शिक्षकों की योग्यता के बारे में जानना चाहते हैं।

एचटेट (HTET) के रोल नंबर वेबसाइट से ही मिलेंगे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा 2012-13 से संबंधित पात्र आवेदकों को एडमिट कार्ड (रोल नंबर पर्ची) डाक से नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड को बोर्ड की वेबसाइट (http://htet.nic.in) से 14 जून से डाउनलोड किया जा सकता है। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 25 और लेवल-1 प्राइमरी टीचर की परीक्षा 26 जून को होगी।
इन परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा लेवल-2 टीजीटी परीक्षा भी 26 जून को होगी और इसका समय दोपहर बाद तीन बजे से साढे पांच बजे तक रहेगा।