Thursday, May 3, 2012

यूजीसी नेट के लिए अब करें ऑफलाइन आवेदन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) में अब ऑफलाइन आवेदन भी अभ्यर्थी कर सकते हैं। इसके लिए यूजीसी ने 10 मई तक समय सीमा निर्धारित की है।
यूजीसी की नेट परीक्षा 24 जून को होनी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन पहली बार बहुविकल्पी परीक्षा होने से यूजीसी की साइट पर अभ्यर्थियों का अधिक लोड पड़ गया।
इससे ऑनलाइन आवेदन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कत आ रही थी। ऑनलाइन आवेदन के तहत प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए फॉर्म ही नहीं खुल पा रहा था। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन तिथि में परिवर्तन कर अंतिम तिथि दो मई कर दी गई, लेकिन समस्या जस की तस है। नेट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। इसके लिए पहले नौ मई तक की समय सीमा दी गई थी, लेकिन अब यह सुविधा 10 मई तक उपलब्ध होगी।
यूजीसी की साइट पर ऑनलाइन आवेदन न होने पर अब अभ्यर्थी ugcnetonline.in और www.ugc.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

No comments:

Post a Comment