Monday, November 19, 2012

एमडीयू डिस्टेंस कोर्स में दाखिलों को हरी झंडी

अभी केवल द्वितीय और तृतीय वर्ष के एडमिशन   
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के तहत डिस्टेंस एजुकेशन के एडमिशन शुरू होने का इंतजार कर रहे कुछ छात्रों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय ने सेामवार को एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

हालांकि इसके अनुसार सिर्फ द्वितीय और तृतीय वर्ष में ही एडमिशन लिया जा सकेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रथम वर्ष में किसी छात्र का एडमिशन नहीं लेगा। एडमिशन शुरू होने की सूचना मंगलवार को दिन में 2 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी दे दी जाएगी। एडमिशन के लिए अंतिम तारीख 31 जनवरी है।

No comments:

Post a Comment