Monday, May 30, 2011

ARMY - 25th 10+2 Technical Entry Scheme (TES) Course

                                                     INDIAN ARMY

                          25th 10+2 Technical Entry Scheme (TES) Course
                                         Commencing from July 2011
  • Posts : 85 posts
  • Qualification : 10+2 (PCM) with 70% marks.
  • Age : 16 and half to 19 and half years ; Born between 01 July 1992 and 01 July 1995 (both days inclusive)
  • Physical Standard: min. height 152 cm and weight 42 kg., better eye 6/6 and worst eye 6/18
  • Pay Scale : Candidates will be entitled to pay sclae of Rs.15600-39100 plus Grade Pay Rs.5400 plus MSP Rs.6000 and other allowances.

How to Apply: Apply Online at Indian Army website http://joinindianarmy.nic.in from 30/05/2011 to 30/06/2011. Take a print out of the system generated to "Additional Directorate General of Recruiting (Rtg-6), TES Section, West Block-III, R.K.Puram, New Delhi-110066" to reach by 10/07/2011.

     Further detail regarding this entry scheme can be seen at http://www.joinindianarmy.nic.in (in Permanent Commission).  Details are also available at http://indianarmy.nic.in/ .

Thursday, May 26, 2011

हरियाणा - एचटीईटी (HTET) परीक्षा जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में

     हरियाणा टीचर इलिजिबिल्टी टेस्ट (एचटीईटी) जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराया जा सकता है।  संभवत: 15 जून से इस परीक्षा के लिए आवेदन की बिक्री शुरू कर दी जाएगी।
      शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूलों में गुणवत्ता वाले शिक्षकों को लगाने का निर्णय चार वर्ष पहले लिया था, जिसके लिए डीएड, बीएड व एमएड करने वालों के लिए स्टेट इलिजबिल्टी टेस्ट (स्टेट) पास करने की अनिवार्यता कर दी थी, लेकिन नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की गाइड लाइन के आधार पर अब इस टेस्ट का नाम बदलकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा टीचर इलिजिबिल्टी टेस्ट (एचटीईटी) कर दिया। इसकी परीक्षा 10 जुलाई को कराने की संभावित तिथि बोर्ड अधिकारियों की ओर से तैयार की गई है।

Wednesday, May 25, 2011

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड-10वीं का परीक्षा परिणाम 30 को!

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक का परीक्षा परिणाम अब 30 मई को घोषित किया जाएगा और 12वीं का परिणाम 10 जून को घोषित होगा। इससे पहले मैट्रिक का परिणाम तीन जून को घोषित होना था। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथियों में फेरबदल किया है। 10वीं रिजल्ट 30 या 31 मई को घोषित किया जाएगा। इसके अलावा 12वीं का परिणाम 10 जून को घोषित होगा। 25 मार्च से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में 9 लाख 22 हजार 279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

Tuesday, May 24, 2011

CTET - संस्कृत भाषा वाले कर सकते हैं 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन

    सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर ऐलिजिबेलिटी टेस्ट (CTET) में अब संस्कृत विषय को भी मान्यता प्रदान कर दी है। अब तक इस भाषा को भाषा खंड की सूची में शामिल नहीं किया गया था जिससे काफी संख्या में आवेदक निराश थे। अब बोर्ड ने ऐसे आवेदकों को राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन का अवसर 28 मई तक प्रदान किया है।

शिक्षक भर्ती बोर्ड को मंजूरी


● शिक्षक भर्ती बोर्ड होगा गठित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

● इस साल की जाएगी 20 हजार अध्यापकों की भर्ती

● शिक्षक पात्रता पास पात्र ही होंगे आवेदक

दूर होगा शिक्षकों का टोटा   

  प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसी बोर्ड के माध्यम से शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। अब तक सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ही शिक्षक भर्ती करती आ रही है, लेकिन अब उससे यह कार्य वापस ले लिया जाएगा।

Monday, May 23, 2011

शिक्षक पात्रता परीक्षा का रास्ता साफ, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द लेगा परीक्षा

      हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जल्दी ही प्रास्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे। हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने स्टेट आयोजित करने का जो शेडूल दिया था, उसके अनुसार जून में स्टेट आयोजित होना था। सरकार को अब हाईकोर्ट में रिशेडूल की जानकारी देनी होगी।
          हरियाणा सरकार पहले भी स्टेट आयोजित करती रही है, लेकिन इस बार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने जो नार्म्स भेजे, हरियाणा शिक्षा विभाग को उसके अनुसार नार्म्स बनाने थे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये नार्म्स एकसमान करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्टेट आयोजित करना आसान हो गया है।
हरियाणा सेकेंडरी एजूकेशन विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने बताया कि चूंकि नार्म्स बदलने की मंजूरी मिल गई है, इसलिए विद्यालय शिक्षा बोर्ड अगले एक पखवाड़े के दौरान स्टेट आयोजित करने के लिए प्रास्पेक्टस जारी कर देगा।

पंजाब में पीटीआई शिक्षकों की काउंसिलिंग खारिज

    पंजाब में 849 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती के लिए सोमवार से शुरू हो रही काउंसिलिंग को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज करने के निर्देश दिए हैं। यह काउंसिलिंग 27 मई तक चलनी थी। याचियों ने कहा था कि काउंसिलिंग की सूचना सोमवार को ही अखबारों के जरिये दी गई। इस पर जस्टिस प्रमोद कोहली ने कहा कि जिनकी काउंसिलिंग हो चुकी है, उन्हें भी खारिज माना जाए।