हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जल्दी ही प्रास्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे। हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार ने स्टेट आयोजित करने का जो शेडूल दिया था, उसके अनुसार जून में स्टेट आयोजित होना था। सरकार को अब हाईकोर्ट में रिशेडूल की जानकारी देनी होगी।
हरियाणा सरकार पहले भी स्टेट आयोजित करती रही है, लेकिन इस बार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने जो नार्म्स भेजे, हरियाणा शिक्षा विभाग को उसके अनुसार नार्म्स बनाने थे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये नार्म्स एकसमान करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद स्टेट आयोजित करना आसान हो गया है।
हरियाणा सेकेंडरी एजूकेशन विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने बताया कि चूंकि नार्म्स बदलने की मंजूरी मिल गई है, इसलिए विद्यालय शिक्षा बोर्ड अगले एक पखवाड़े के दौरान स्टेट आयोजित करने के लिए प्रास्पेक्टस जारी कर देगा।
जिस दिन प्रास्पेक्टस जारी होगा, उसके 45 दिन के भीतर स्टेट परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के अनुसार पहली से पांचवीं के लिए, छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले टीचर पद के लिए होगी। इसके अलावा लेक्चरर पद के लिए भी यह स्टेट आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहले से ही स्टेट पास कर रखा है, उन्हें दोबारा स्टेट देने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि राष्ट्रीय अध्यापक परिषद ने उसे मंजूरी दे दी है। उसकी वैधता पांच साल रहेगी। अब जो स्टेट होगा, उसकी वैधता भी पांच साल रहेगी।
-Published in A.Ujala (24May,2011)
No comments:
Post a Comment