Monday, February 6, 2012

एमडीयू , रोहतक में दूरस्थ पाठ्यक्रम की प्रवेश सूचना जारी

एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा नए सत्र की प्रवेश सूचना जारी कर दी है। बीबीए, बीसीए, बैचलर ऑफ होटल मैनजेमेंट, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएससी एनिमेशन एंड मल्टी मीडिया, एमबीए, एमबीए एक्जीक्यूटिव, मास्टर ऑफ रिटेल मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ टूरिज्म मैनजेमेंट, एमसीए, सर्टिफिकेट कोर्स इन कारपोरेट एंड इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी मैनजेमेंट, पीजी डिप्लोमा इन एप्लीकेशन साइकोलॉजी, बीबीए फाइनेंशियल मार्केट्स तथा एमबीए फाइनेंशियल मार्केट्स जैसे कोर्स शामिल हैं।
प्रवेश सारणी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

टेक्निकल हैल्पर पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 13 फरवरी से

जयपुर विद्युत वितरण निगम मे टेक्निकल हैल्पर के पद पर चयन के लिए योग्यता सूची एवं प्रतीक्षा सूची में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 13 से 24 फरवरी तक (19 एवं 20 फरवरी को छोड़कर) जयपुर में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों के कॉल लेटर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

आरएएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे

आरपीएससी ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) 2012 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 1106 पदों के लिए मांगे गए हैं। इनमें राज्य सेवा के 289 और अधीनस्थ सेवाओं के 817 पद हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।

Sunday, February 5, 2012

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के लिए टोल फ्री नंबर

हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 180030100110 आरंभ किया है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 31(3) के अन्तर्गत शिक्षा का अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (रेपा) अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निगरानी कमेटी भी गठित की है।अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी विभाग की वेबसाइट http://harprathmik.gov.in/ पर उपलब्ध है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित शिकायतें ई-मेल haryanarpa@gmail.com के माध्यम द्वारा भी भेजी जा सकती हैं। 
डाक द्वारा रेपा प्रकोष्ठ, निदेशालय, मौलिक शिक्षा, शिक्षा सदन, प्रथम तल, सैक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा के पते पर भेजी जा सकती हैं।

राजस्थान पीटीईटी 22 अप्रैल को

प्री-टीचर्स एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) 22 अप्रैल को होगा। राज्य सरकार ने इसके लिए फिर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय को जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को जेएनवीयू ने पीटीईटी का कार्यक्रम घोषित कर दिया। ऑनलाइन फॉर्म 9 फरवरी से संबंधित वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अंतिम तिथि 1 मार्च होगी।
वेबसाइट-
www.ptet2012.net, www.ptet2012.info, www.ptet.jnvu.org 

Friday, February 3, 2012

एमडीयू ,रोहतक - बीए, बीएससी, बीकाम (आनर्स) परिणाम घोषित

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने अक्टूबर 2011 में आयोजित बीए, बीएससी, बीकाम (आनर्स) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस परीक्षा परिणाम के आधार पर मार्च/अप्रैल 2012 की परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यार्थी 16 फरवरी तक बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा फार्म संबंधित कालेजों के जरिए नायसा कम्यूनिकेशन्ज में ऑनलाइन जमा होगा। इस बीच, मदवि ने जुलाई 2011 में आयोजित बीसीए (प्रथम से छठा सेमेस्टर)- नियमित और दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।

Thursday, February 2, 2012

एचटेट जुलाई में, बोर्ड ने की तैयारियां शुरू

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जुलाई में एचटेट परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है। बोर्ड इससे पहले अक्टूबर 2008, जुलाई 2009, दिसंबर 2009 और दिसंबर 2011 में यह परीक्षा करा चुका है। अक्टूबर 2008 में कराई गई परीक्षा में 1.73 लाख, जुलाई 2009 में 1.31 लाख, दिसंबर 2009 में 1.62 लाख और दिसंबर 2011 में 4.32 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

अक्टूबर 2008 में आयोजित की गई परीक्षा में जेबीटी कैटेगरी में 20.06 फीसदी, मास्टर कैटेगरी में 20.11 फीसदी, प्राध्यापक कैटेगरी में 20.21 फीसदी, जुलाई 2009 की एच टेट परीक्षा में जेबीटी में 37.21 फीसदी, मास्टर कैटेगरी में 5.19 फीसदी, प्राध्यापक कैटेगरी में 16.01 फीसदी, दिसंबर 2009 की परीक्षा में जेबीटी कैटेगरी में 12.27 फीसदी, मास्टर कैटेगरी में 6.02 फीसदी व प्राध्यापक कैटेगरी में 15.87 फीसदी और नवंबर 2011 की परीक्षा में जेबीटी कैटेगरी में 19.86 फीसदी, मास्टर कैटेगरी में 15.71 फीसदी व प्राध्यापक कैटेगरी में 15.01 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे।