Showing posts with label Elementary Education. Show all posts
Showing posts with label Elementary Education. Show all posts

Sunday, March 16, 2014

केवीएस स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को सप्ताह में पांच ही दिन जाना होगा स्कूल

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अब सप्ताह में सिर्फ पांच ही दिन स्कूल जाना होगा। नए सत्र के लिए सभी केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपलों को सकरुलर जारी कर दिया गया है, जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच दिन ही स्कूल लगाने का निर्देश दिया गया है। प्राइमरी विंग के बच्चों को अब सप्ताह में पांच दिन ही स्कूल आना होगा, लेकिन शिक्षक छह दिन स्कूल आएंगे। फाइव डेज वीक कांस्पेट को लागू करने के पीछे आरटीई एक्ट 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखा गया है। इसको लेकर एक एक्सपर्ट कमेटी भी बनाई गई थी जिसके सुझावों पर यह फैसला लिया गया है। कमेटी की सिफारिशों के बाद केवीएस बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी है। नए नियम के मुताबिक छोटे बच्चों को सप्ताह में दो दिन ब्रेक मिलना चाहिए। इससे प्राथमिक कक्षाओं के लिए तरह-तरह की एक्टिविटीज और अध्यापकों को सीसीई स्कीम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए और समय मिलेगा।
आरटीई एक्ट के अनुसार पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 200 और छठी व आठवीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए 220 वर्किग डेज होने चाहिए। केवीएस के एक्पर्ट कमेटी की गणना के अनुसार अगर फाइव डेज वीक होता है तो 207 वर्किग डेज होंगे।

Tuesday, July 17, 2012

हरियाणा शिक्षा विभाग ने बीईओ और बीईईओ की शक्तियां बांटी

प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) को प्रभावी बनाने और उसकी नियमित मानीटरिंग के लिए ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन आफिसर (बीईईओ) और ब्लॉक एजुकेशन आफिसर (बीईओ) के एरिया व काम बांट दिए गए हैं। काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए विभाग ने तीन माह पहले ही राज्य के सभी 119 ब्लॉक में बीईईओ का पद सृजित किया था लेकिन उन्हें स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। अब विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसके अनुसार, बीईओ नौवीं से 12वीं और बीईईओ पहली से आठवीं कक्षा तक वाले स्कूलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीईओ/बीईईओ हफ्ते में एक बार एक स्कूल की कार्यविधि, उसमें बच्चों-शिक्षकों की हाजिरी और वहां बनने वाले मिड-डे मील की जांच करेंगे। एनआरएचएम निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना के तहत 6 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच स्कूलों में ही जाएगी। डॉक्टर बच्चों की स्कूल डायरी में उनकी सेहत की डिटेल लिखेंगे।
बीईओ की शक्तियां
> नौवीं से १२वीं तक के स्कूलों का निरीक्षण व वेतन संबंधी काम देखेंगे।

> वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में खाली पड़े प्राचार्य पद की जिम्मेदारी निभाएंगे।

> राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चल रहे काम को देखेंगे।

> एसएमडीसी के सदस्यों की बैठक लेंगे।

बीईईओ की शक्तियां

> पहली से ८वीं कक्षा के विद्यालयों का निरीक्षण व वेतन संबंधी काम देखेंगे।

> प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पड़े मुख्य अध्यापक के पद की जिम्मेदारी देखेंगे।

> एसएसए के तहत चल रहे सभी कार्यों पर नजर रखेंगे।

> एसएमसी के सदस्यों की बैठक लेंगे।

Sunday, February 5, 2012

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के लिए टोल फ्री नंबर

हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 180030100110 आरंभ किया है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 31(3) के अन्तर्गत शिक्षा का अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (रेपा) अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निगरानी कमेटी भी गठित की है।अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी विभाग की वेबसाइट http://harprathmik.gov.in/ पर उपलब्ध है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम से सम्बन्धित शिकायतें ई-मेल haryanarpa@gmail.com के माध्यम द्वारा भी भेजी जा सकती हैं। 
डाक द्वारा रेपा प्रकोष्ठ, निदेशालय, मौलिक शिक्षा, शिक्षा सदन, प्रथम तल, सैक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा के पते पर भेजी जा सकती हैं।

Friday, January 28, 2011

Elementary Education Department, Haryana-Result Notice -SSA,Category 5 & 6

Elementary Education Department, Haryana
                 Result Notice
SSA Category 5 (B.E., B.Tech.,MBA, MCA etc)  & 6(Ph.D., NET,SET, L.L.B etc.) 

*Click HERE for Notice

Elementary Education Department, Haryana-SSA,Category 4 Revised List

Elementary Education Department, Haryana
List of Category IV Candidates (B.Ed./D.Ed./M.Phil./M.Ed.) again revised.
Now 19275 Candidates in the List.

Click HERE for Revised List