Showing posts with label Technical. Show all posts
Showing posts with label Technical. Show all posts

Wednesday, July 20, 2016

अप्रेंटिस भर्ती पर निजी कंपनियों को सरकार की ओर से वित्तीय मदद

सरकार कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। तकनीकी और सेवा सेक्टर में उन सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) या निजी कंपनियों को वित्तीय मदद दी जाएगी जो अपने यहां अप्रेंटिस रखेंगे।
उन्हें प्रत्येक अप्रेंटिस पर सरकार की ओर से 18 हजार रुपये मिलेंगे। कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। प्रश्नकाल के दौरान रूड़ी ने कहा कि उनके मंत्रलय ने तीन साल में 50 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप से गुजारने का लक्ष्य रखा है। उन्हें पीएसयू और कॉरपोरेट घरानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह धन पात्र युवाओं को अप्रेंटिसशिप की पेशकश करने वाले पीएसयू या निजी संस्थानों को सीधे दिया जाएगा। रूड़ी ने बताया कि चीन में तीन करोड़ युवा और जापान में दो करोड़ युवा अप्रेंटिसशिप से गुजरते हैं।

Monday, April 15, 2013

हरियाणा पॉलिटेक्निक में प्रवेश परीक्षा 19 मई को

25 अप्रैल तक छात्र जमा कर सकते हैं आवेदन पत्र 

हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजूकेशन सोसायटी ने (एचएसटीईएस) पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। आवेदन फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।
हजारों विद्यार्थी आवेदन की प्रक्रिया में जुट गए हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर में डिपार्टमेंट के हेड टीआर नरूला ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 मई को किया जाएगा। वहीं डिप्लोमा लैटरल एंट्री की प्रवेश परीक्षा 26 मई को शहर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 30 और 31 मई को घोषित किया जाएगा।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लैटरल एंट्री में दाखिले का परीक्षा परिणाम मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन काउंसलिंग की शुरुआत तीन जून से आरंभ कर दी जाएगी।

Monday, February 6, 2012

टेक्निकल हैल्पर पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 13 फरवरी से

जयपुर विद्युत वितरण निगम मे टेक्निकल हैल्पर के पद पर चयन के लिए योग्यता सूची एवं प्रतीक्षा सूची में आए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 13 से 24 फरवरी तक (19 एवं 20 फरवरी को छोड़कर) जयपुर में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों के कॉल लेटर निगम की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।