हरियाणा में डिप्लोमा इन एजूकेशन (डीएड) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों ने सतर्कता नहीं बरती तो वे काउंसिलिंग में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) ने लेटलतीफ विद्यार्थियों से निपटने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत काउंसिलिंग मेरिट के साथ ऐसे विद्यार्थियों की सूची भी ऑनलाइन कर दी जाएगी। इससे वे डीएड काउंसिलिंग के लिए किसी प्रकार का दावा नहीं कर सकेंगे।
Tuesday, June 14, 2011
एनआईओएस (NIOS) के 10वीं के परिणाम घोषित
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने अप्रैल-मई 2011 में हुई दसवीं की परीक्षाओं के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए हैं। दसवीं में भी लड़कियों ने लड़कों को मात दी है। रिजल्ट में जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 42.18 प्रतिशत रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 39.98 फीसदी रहा है। दोनों ही श्रेणियों के बीच का अंतर 2.20 फीसदी रहा है। पूर्ण रुप से यह नतीजे बारहवीं के नतीजों से थोड़े बेहतर रहे हैं।
Sunday, June 12, 2011
CTET-2011 Provisional Candidate Information, Application Status & Exam Centre Details
| Check the particulars mentioned in Col 1 in Undertaking Form with photocopy of the Application Form in which all the information is filed by you. In case of discrepancy, in any of the particulars, same may please be corrected in Col 2 (by hand) after taking printout of the page and send to the Board withing a week. It may be noted that no change in particulars filled in Application Form will be permitted. SPEED/REGISTERED POST TO: The Assistant Secreatary (CTET Unit), Central Board of Secondary Education, 17, Rouse Avenue, Shiksha Sadan, New Delhi Admit Card is being dispatched. In case if you don't receive the same, kindly download the Undertaking Form by clicking the following link and report at allotted centre with undertaking form and two photographs . Provisional Candidate Information for CTET - 2011 |
Friday, June 10, 2011
नेट स्लेट करने वाला ही बनेगा सहायक प्रोफेसर
राजस्थान यूनिवर्सिटी की एकेडमिक कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यूजीसी के नए नियमों के तहत नेट और स्लेट कर चुके अभ्यर्थियों को ही सहायक प्रोफेसर पद के लिए मौका दिया जाएगा। साथ ही, जो लोग प्री पीएचडी के जरिए पीएचडी करेंगे, केवल वे ही सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्य माने जाएंगे।
Thursday, June 9, 2011
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय,रोहतक-बीसीए (सभी सेमेस्टर) के परिणाम जारी
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने जनवरी, 2011 में आयोजित बीसीए (सभी सेमेस्टर) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर जुलाई 2011 की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरने के इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून तक बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
एनआईओएस (NIOS) के 12वीं के नतीजे घोषित
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल-मई 2011 में हुई उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए। ओपन स्कूल के नतीजों में लड़कियों ने परचम लहराया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 42.17 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 37. 59 फीसदी रहा है। इस तरह दोनों ही श्रेणियों के बीच का अंतर 4.58 फीसदी रहा है।
आरपीएससी (RPSC) ने कई परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट हैंग हो गई है। इसके चलते आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। पिछले दो तीन दिनों से प्रदेश भर के अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन करने में परेशानी महसूस कर रहे थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए सात विभिन्न परीक्षाओं के आवेदनों की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि सहायक आचार्य एवं वरिष्ठ प्रदर्शक के पदों के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून थी। इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया गया है। ग्रामीण आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून से बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन अब 15 जुलाई तक ऑन लाइन पंजीकृत कराए जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। इसके अलावा कुछ और अंतिम तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए सात विभिन्न परीक्षाओं के आवेदनों की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि सहायक आचार्य एवं वरिष्ठ प्रदर्शक के पदों के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून थी। इसे बढ़ाकर 17 जून कर दिया गया है। ग्रामीण आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून से बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा के आवेदन अब 15 जुलाई तक ऑन लाइन पंजीकृत कराए जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 30 जून तय की गई थी। इसके अलावा कुछ और अंतिम तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)