दैनिक भास्कर समूह एक बार फिर भास्कर जीनियस स्कॉलरशिप अवॉड्र्स का सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस परीक्षा में भाग लेकर बच्चे न केवल खुद को ‘जीनियस’ साबित करेंगे बल्कि स्कॉलरशिप भी हासिल कर सकेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बच्चों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए उन्हें इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। यह परीक्षा कक्षा 4 से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी।
पिछले साल की अपार सफलता व बच्चों के उत्साह को देखते हुए इस बार यह परीक्षा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ के अलावा झारखंड और महाराष्ट्र में भी होगी। ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ ले सकें। कुल मिलाकर दस राज्यों में होने वाली इस परीक्षा के लिए इस बार स्कॉलरशिप राशि एक करोड़ 25 लाख रुपए रखी गई है।
इस परीक्षा के उद्देश्य को देखते हुए मणिपाल यूनिवर्सिटी बतौर मुख्य स्पॉन्सर भास्कर के साथ जुड़ा है।यह परीक्षा शायद अपनी तरह की पहली ऐसी स्कॉलरशिप परीक्षा है, जिसमें प्रति राज्य हर क्लास से प्रथम तीन विजेताओं के अलावा 150 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यानी कुल 1000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी। स्कॉलरशिप परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब ओएमआर शीट में देना होगा। यह प्रश्न सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयों से पूछे जाएंगे।
स्कॉलरशिप परीक्षा की विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.bhaskargenius.orgसेप्राप्त की जा सकेगी।

No comments:
Post a Comment