Thursday, December 29, 2011

हरियाणा प्रदेश में गणित लेक्चरर्स की कमी ,20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द


प्रदेश में गणित लेक्चरर्स की कमी
परीक्षा में पिछडऩे लगे बच्चे,
12वीं में गणित का परिणाम 72.76 प्रतिशत रहा
सरकारी स्कूलों में गणित लेक्चरर के 30 प्रतिशत खाली
20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द

 हरियाणा के बच्चे भी जिस हिसाब से बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में पिछडऩे लगे हैं, भविष्य में राज्य से अच्छे गणितज्ञ कम ही निकलने की उम्मीद है। वजह बच्चों का गणित को मुश्किल विषय समझना या इसमें करियर की संभावना कम आंकना तो है ही, स्कूलों में पढ़ाने वाले लेक्चरर्स की कमी होना भी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी का बीते मार्च में 12वीं गणित का परीक्षा परिणाम 72.76 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल परिणाम 91.19 प्रतिशत था।
इसी तरह दसवीं का परिणाम इस साल 81.73 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल 85.67 प्रतिशत था।  30 प्रतिशत पद हैं खाली

राज्य के सरकारी स्कूलों में गणित के लेक्चरर कम हैं। शिक्षा विभाग में लेक्चरर के 700 पद स्वीकृत हैं। इनमें 503 भरे हुए यानी तकरीबन 30 प्रतिशत पद खाली हैं। कमी पूरी करने के लिए 92 गेस्ट लेक्चरर लगा रखे हैं, बावजूद इसके 105 पद अभी भी खाली हैं। 
 
   सरकार स्कूलों में लेक्चरर्स की कमी जल्द पूरी करने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही 20 हजार शिक्षक भर्ती किए जाएंगे और इनमें गणित के लेक्चरर भी होंगे। सभी जिलों से जानकारी मांगी गई है कि कहां कितने पद खाली हैं।
 - गीता भुक्कल, शिक्षा मंत्री हरियाणा
-Read D.Bhaskar 30Dec.2011

No comments:

Post a Comment