Monday, April 29, 2013

एचटेट (HTET) में अब गुड एकेडमिक रिकॉर्ड भी जरूरी

एचटेट में शिक्षा बोर्ड ने इस बार पीजीटी वर्ग के लिए गुड एकेडमिक रिकॉर्ड की शर्त रखी है। इसमें कम से कम दो कक्षाओं में सेकेंड डिवीजन होना जरूरी है। इसी शर्त पर पीजीटी भर्ती में विवाद हुआ था। बाद में सरकार ने इसे वापस ले लिया था। अभी तक पीजीटी एचटेट में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी थे, लेकिन अब उम्मीदवारों का बीए, 12वीं और 10वीं में से किन्हीं दो परीक्षाओं में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। एक परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी अंक होने चाहिए। 
एचटेट आवेदकों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। 01664-254300 से 254304 नंबरों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे फोन कर सकते हैं।

एचटेट (HTET) ऑनलाइन आवेदन में सुधार का मौका नहीं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि एचटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। क्योंकि अगर एक बार गलत जानकारी सबमिट हो गयी तो सुधार का मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड की ओर से इंफॉर्मेशन बुलेटिन भी जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है।

Sunday, April 28, 2013

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल से शुरू



BOARD OF SCHOOL EDUCATION, HARYANA, BHIWANI 
 HARYANA TEACHER ELIGIBILITY TEST, JUNE, 2013
¼gfj;k.kk v/;kid ik=rk ijh{kk twu]2013½ 

    gfj;k.kk v/;kid ik=rk VSLV[ Level -1 – Teachers for Classes I to V (Primary Teacher), Level-2 – Teacher for Classes VI toVIII (TGT) and Level-3 (PGT)] dk lapkyu twu 2013 esa fd;s tkus dk fu.kZ; fy;k x;k gS A bl ijh{kk ls lEcfU/kr fgnk;rsa@fn’kk&funsZ’k] ijh{kk dh frfFk;kW ,oa le; “INFORMATION BULLETIN” esa nh xbZ gSa tks cksMZ dh oSclkbZV www.hbse.ac.in OR www.htet.nic.in ij miyC/k gS ftls bPNqd ijh{kkFkhZ MkmuyksM Hkh dj ldrs gSa A  bPNqd ,oa ik= ijh{kkFkhZ of.kZr oSclkbZV  ij vkWuykbZu vkosnu gsrq nh xbZ fgnk;rksa ,oa “INFORMATION BULLETIN” esa nh xbZ fgnk;rks@fn’kk&funsZ’kksa dk /;kuiwoZd v/;;u djds o viuh ik=rk lqfuf’pr djds nh xbZ fgnk;rksa dh ikyuk djrs gq, fuEufyf[kr frfFk;ksa vuqlkj vkWuykbZu vkosnu dj ldrs gSa A
 /;ku jgs fd vkWuykbZu vkosnu gsrq oSclkbZV ij nh xbZ fgnk;rksa vuqlkj Step-1 ls Step-5 iwjs djus] ijh{kk शुYd vf/kd`r cSad esa tek djokus ,oa vkWuykbZu vkosnu i= dk “Confirmation Page alongwith an attested copy of 10th Class Certificate and Board’s copy of  Payment Challan (E-Challan)” fu/kkZfjr frfFk rd cksMZ ds ftyk leUo; dsUnz ij tek djokuk vFkok iathd`r@LihM iksLV ls cksMZ dk;kZy; esa izkIr gksuk vfuok;Z gS A
IMPORTANT DATES  
 
1& vkWuykbZu vkosnu izfdz;k vkjEHk gksus dh frfFk         &  30&04&2013
2& vkWuykbZu vkosnu djus dh vfUre frfFk               & 14&05&2013
3& ijh{kk शुYd vf/kd`r cSad esa tek djokus o tek
   djok, x, शुYd dk C;kSjk vkWuykbZu vkosnu izfd;k
   esa Hkjus dh vfUre frfFk                             & 15&05&2013
4& vkWuykbZu dh izfdz;k iwjh djus ds mijkUr
   vkWuykbZu fgnk;rksa esa crk, vuqlkj
    “Confirmation Page alongwith an attested copy of
     10th Class Certificate and Board’s copy of  Payment Challan
   rd tek djokus vFkok dsoy iathd`r@LihM iksLV ls
   cksMZ dk;kZy; esa igqWpus dh vfUre frfFk                & 20&05&2013                
5& cksMZ dh oSclkbZV ls Ikk= ijh{kkfFkZ;ksa ds jksy uEcj
    MkmuyksfMax vkjEHk gksus dh frfFk                    & 25&05&2013
  
  ik= ijh{kkfFkZ;ksa ds jksy uEcj Mkd }kjk ugha Hksts tk,Wxs cfYd cksMZ dh oSclkbZV www.hbse.ac.in OR www.htet.nic.in ij fnukad 25&05&2013 ls miyC/k gksaxs ftls ik= ijh{kkFkhZ MkmuyksM dj ldsaxs A
 

Saturday, April 27, 2013

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ‘क्लास रेडिनेस’ कार्यक्रम शुरू

पश्चिमी देशों की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए ‘क्लास रेडिनेस’ कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 10वीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम का मकसद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास है, ताकि वे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से किसी मामले में पीछे न रहें। लगातार 47 दिन चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिकता से परिचित कराया जा रहा है। ‘क्लास रेडिनेस’ का मॉड्यूल राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) ने तैयार किया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऐसी कई बातें बताई जा रही हैं, जो कक्षाओं में नहीं सिखाई जातीं।

Thursday, April 25, 2013

1055 बर्खास्त हरियाणा पुलिस सिपाहियों को नियुक्ति पत्र

वर्ष 2001 में बर्खास्त किए गए 1600 पुलिस कांस्टेबलों में से 1055 को राज्य की जेलों में तैनात किया जाएगा। इनमें 56 महिलाएं भी शामिल हैं। नौकरी से हटाए जाने के 12 साल बाद इन कर्मचारियों को राहत मिली है। 25 अप्रैल को अंबाला सेंट्रल जेल से इन मुलाजिमों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि भजनलाल के शासनकाल में 1600 सिपाहियों को भर्ती किया गया था। बाद में चौटाला सरकार ने भर्ती में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इन मुलाजिमों को बर्खास्त कर दिया। उस समय तक पुलिसकर्मी करीब छह साल की नौकरी पूरी कर चुके थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया लेकिन इनको नौकरी नहीं मिली। बाद में राज्य सरकार ने इन मुलाजिमों को नए सिरे से भर्ती करने का रास्ता निकालकर राहत दे दी। सरकार ने विशेष आदेश जारी कर इन पुलिसकर्मियों के लिए भर्ती की उम्र 40 से बढ़ाकर 45 साल कर दी थी। इसके अलावा जेल वार्डर की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया। मंत्रिमंडल से नियमों के बदलाव को मंजूरी दी गई। पहले जेल वार्डर के लिए दसवीं पास को आवेदन के योग्य माना जाता था। अब जो बदलाव किया गया है, उसके अनुसार जेल वार्डर के पद के लिए वह भी योग्य होगा, जिसने हरियाणा पुलिस में कम से कम पांच साल सेवा की हो। इस शर्त को 1600 बर्खास्त सिपाही ही पूरा करते हैं। इनमें से 1055 बर्खास्त कर्मियों को नौकरी देने से प्रदेश की जेलों में स्टाफ की कमी भी पूरी हो जाएगी। अंबाला सेंट्रल जेल प्रदेश का मुख्यालय होने के कारण जेल अधीक्षक रतन सिंह को इन मुलाजिमों के नियुक्ति पत्र सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है। जेल अधीक्षक रतन सिंह ने किस मुलाजिम को किस जेल में नियुक्त करना है इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इन मुलाजिमों को पंद्रह दिनों की ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा।

Wednesday, April 24, 2013

हरियाणा आरोही स्कूलों के लिए टेस्ट 29 अप्रैल को

हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने आरोही माडल स्कूलों में प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदनकर्ताओं का चयन टेस्ट/लिखित दक्षता टेस्ट 29 अप्रैल को लिया जाएगा। ये टेस्ट डाइट भवन, सेक्टर-दो, पंचकूला में दोपहर एक बजे से 3 बजे के बीच 29 अप्रैल को लिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों से यह कहा जाता है कि वे निर्धारित स्थान पर ठीक सुबह 9 बजे अपने अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ-साथ विज्ञापन के अनुसार मांगे शपथ-पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं। उम्मीदवार निर्धारित दिन को मूल फीस की रसीद, मूल प्रमाण-पत्र और एक सेट इन प्रमाण-पत्रों का साथ लेकर आएंगे और विभाग में जांच के लिए यह जमा करवाएंगे। पीजीटी और लाइब्रेरियन पदों के लिये चयन प्रक्रिया बाद में शुरू होगी।

Monday, April 22, 2013

40 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षक के पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द हो सकती है शुरू

राजस्थान पंचायतीराज विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के करीब 40000 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग से जिलेवार वैकेंसीज का विवरण मांगा गया है। चुनावी साल को देखते हुए सरकार इस भर्ती की प्रक्रिया को जल्दी शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। पंचायतीराज विभाग हाईकोर्ट में चल रहे टेट के एक मामले में फैसले का इंतजार कर रहा है। इससे पहले पंचायती राज में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 39,595 पदों के लिए भर्ती कर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।