राजस्थान पंचायतीराज विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के करीब 40000
पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग से जिलेवार वैकेंसीज
का विवरण मांगा गया है। चुनावी साल को देखते हुए सरकार इस भर्ती की
प्रक्रिया को जल्दी शुरू करना चाहती है। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश
मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। पंचायतीराज विभाग
हाईकोर्ट में चल रहे टेट के एक मामले में फैसले का इंतजार कर रहा है। इससे
पहले पंचायती राज में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 39,595 पदों के लिए भर्ती
कर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के
पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसमें 40000 पद बताए गए थे। पंचायती राज
विभाग के उप निदेशक (प्रशिक्षण) पोखरमल के अनुसार शिक्षा विभाग से जिलेवार,
कैटेगरी वार, विषयवार विस्तार से विवरण मांगा गया। हर जिले में वैकेंसी
होगी, संख्या भिन्न हो सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार हर साल होने
वाले रिटायरमेंट को देखते हुए भर्ती की संख्या बढ़ाई गई है।
No comments:
Post a Comment