Monday, January 2, 2012

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को दो लाख सालाना आय तक छात्रवृत्ति

हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में संशोधन कर परिवार के सभी सदस्यों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी है। 
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतू परिवार की वार्षिक आय को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी गई है।

Sunday, January 1, 2012

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर

 रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर होगी। सबसे पहले जिनके नाम ‘एस’ अक्षर से शुरू होते हैंउनकी परीक्षा होगी। ‘जेड’ से जिनके नाम शुरू होते हैं उनकी परीक्षा सबसे आखिर में होगी। इस बार 80 हजार 856 पदों के लिए सवा करोड़ उम्मीदवार हैं। 6 मई से 24 जून के बीच (17 जून को छोड़कर) छह रविवारों को यह परीक्षा होगी। भारतीय रेलवे के मैदानी अमले यानी ग्रुप-डी में करीब दो लाख पद खाली है। इन्हें भरने के लिए वर्ष 2010 में सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट)-गलत जवाब पर कटेगा एक अंक

मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए पहली बार होने जा रहे कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। टेस्ट में चार पैटर्न के पेपर होंगे। हर पेपर में 25 प्रश्न होंगे। टेस्ट 400 अंकों का होगा।
पहले पेपर का सब्जेक्ट क्वांटीटेटिव टेक्निक एंड डाटा इंटरप्रेटेशन, दूसरे पेपर का लॉजिकल रीजनिंग, तीसरे पेपर लैंग्वेज कम्प्रिहेंशन व चौथे पेपर का सब्जेक्ट जनरल अवेयरनेस होगा।
 टेस्ट 20 से 28 फरवरी तक ऑनलाइन होगा। पूरे देश में 61 शहरों में टेस्ट एक ही समय पर दो शिफ्ट में होगा। 
ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी है।

Friday, December 30, 2011

एमडीयू ,रोहतक - बीएड, एमएड और डीएड की परीक्षा सारणी, प्रवेश पत्र जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 5 जनवरी 2012 से आयोजित की जाने वाली बीएड, एमएड और डीएड परीक्षाओं की परीक्षा सारणी वेबसाइट पर जारी कर दी है।सभी पात्र अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र (अनुक्रमांक) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा प्रवेश पत्र संबंधित किसी दिक्कत की सूरत में परिणाम शाखा चार से एमएड बारे, परिणाम शाखा एक से डीएड बारे और न्यासा कम्युनिकेशंस से बीएड के बारे में संपर्क किया जा सकता है।

एमडीयू ,रोहतक - बीए, बीएससी और बीकॉम परीक्षा परिणाम घोषित

अक्टूबर में हुई एमडीयू की बीए, बीएससी और बीकॉम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मार्च अप्रैल में परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी 12 जनवरी तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फार्म जमा करवा सकते हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Thursday, December 29, 2011

हरियाणा प्रदेश में गणित लेक्चरर्स की कमी ,20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द


प्रदेश में गणित लेक्चरर्स की कमी
परीक्षा में पिछडऩे लगे बच्चे,
12वीं में गणित का परिणाम 72.76 प्रतिशत रहा
सरकारी स्कूलों में गणित लेक्चरर के 30 प्रतिशत खाली
20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द

 हरियाणा के बच्चे भी जिस हिसाब से बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में पिछडऩे लगे हैं, भविष्य में राज्य से अच्छे गणितज्ञ कम ही निकलने की उम्मीद है। वजह बच्चों का गणित को मुश्किल विषय समझना या इसमें करियर की संभावना कम आंकना तो है ही, स्कूलों में पढ़ाने वाले लेक्चरर्स की कमी होना भी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी का बीते मार्च में 12वीं गणित का परीक्षा परिणाम 72.76 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल परिणाम 91.19 प्रतिशत था।
इसी तरह दसवीं का परिणाम इस साल 81.73 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल 85.67 प्रतिशत था।

Wednesday, December 28, 2011

सीबीएसई - पीएमटी, पीडीटी के लिए आवेदन शुरू

     सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा 2012 का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 500 रुपए लेट फीस के साथ 26 जनवरी से 8 फरवरी तक व 1000 लेट फीस के साथ 24 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। प्रीलिमिनरी परीक्षा 1 अप्रैल 2012 को होगी। आवेदन www.aipmt.nic.in पर करें।