Showing posts with label Scholarship. Show all posts
Showing posts with label Scholarship. Show all posts

Saturday, May 24, 2014

हरियाणा प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त स्कूल और संस्थानों में पहली से दसवीं कक्षा तक के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग और स्कूलों को भी भेज दी गई है। योजना के तहत कक्षा छठीं से 10वीं तक के हॉस्टलर्स और डे-स्कॉलर्स को दाखिला फीस के रूप में 500 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति मिलेगी।होस्टलर्स को ट्यूशन फीस 300 रुपये और डे-स्कोलर्स को 350 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। एक शैक्षणिक वर्ष में दस महीने के लिए रखरखाव भत्ता दिया जाएगा। कक्षा पहली से 5वीं के डे-स्कोलर्स को 100 रुपये प्रतिमाह की राशि मिलेगी। जबकि, कक्षा छठीं से दसवीं के होस्टलर्स 600 रुपये और डे-स्कोलर्स को एक हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी।

यह है शर्तें
• हरियाणा का निवासी हो
• पिछली परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हो
• वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से कम हो

Tuesday, January 10, 2012

एक बार फिर आया भास्कर जीनियस स्कॉलरशिप अवॉड्र्स

दैनिक भास्कर समूह एक बार फिर भास्कर जीनियस स्कॉलरशिप अवॉड्र्स का सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस परीक्षा में भाग लेकर बच्चे न केवल खुद को ‘जीनियस’ साबित करेंगे बल्कि स्कॉलरशिप भी हासिल कर सकेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बच्चों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए उन्हें इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। यह परीक्षा कक्षा 4 से लेकर 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित की जाएगी।

पिछले साल की अपार सफलता व बच्चों के उत्साह को देखते हुए इस बार यह परीक्षा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ के अलावा झारखंड और महाराष्ट्र में भी होगी। ताकि अधिक से अधिक बच्चे स्कॉलरशिप का लाभ ले सकें। कुल मिलाकर दस राज्यों में होने वाली इस परीक्षा के लिए इस बार स्कॉलरशिप राशि एक करोड़ 25 लाख रुपए रखी गई है। 

Monday, January 2, 2012

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को दो लाख सालाना आय तक छात्रवृत्ति

हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में संशोधन कर परिवार के सभी सदस्यों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी है। 
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतू परिवार की वार्षिक आय को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी गई है।

Monday, December 26, 2011

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग - पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के राज्य के रहने वाले छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना सत्र 2011-12 के लिए अनुसूचित जाति उप योजना पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। राज्य में एआईसीटीई से अनुमोदित विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे पॉलीटैक्निक डिप्लोमा, डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बीएचएमसीटी, डीएचएमसीटी, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, पीएचडी केवल इंजीनियरिंग पाठयक्रम, एमबीए, एमसीए (हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त व नियमित रूप से) पाठयक्रमों के छात्र पात्र होगे। अनुसूचित जाति के छात्र के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

Saturday, August 27, 2011

20 हजार छात्रों को मिलेगी राजीव गांधी स्कॉलरशिप


●राजस्थान व हरियाणा में परीक्षा 9 अक्टूबर को
●अंतिम तिथि 19 सितंबर
राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत राजस्थान और हरियाणा में राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी। इसमें आवेदन फार्म भरकर भेजने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है।राजस्थानराज्य में 350 और हरियाणा में 100 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। दोनों राज्यों से चयनित 20 हजार छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों में कंप्यूटर शिक्षा के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना है। स्कॉलरशिप परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर कोर्स करने के लिए 70 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।

  योजना में एकेडमिक सपोर्ट सिंघानिया विश्वविद्यालय का है और मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दो वर्गों में होगी। ग्रुप-ए में 5वीं से 9वीं तक और ग्रुप-बी में 10वीं से स्नातक तक के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Thursday, July 28, 2011

Scholarships for Haryana SC/ BC students

                                       Dr. B.R.Ambedkar Medhaavi Chhatra Yojna
         
      Haryana Government has started the amended scheme “Dr. B.R.Ambedkar Medhaavi Chhatra Yojna” in order to motivate the SC/BC students in the education field. The brilliant students scoring high in examinations shall be honoured by providing with scholarships, so that they can achieve the new heights. Under this scheme, the eligibility conditions and scholarship amounts are as follows:

For SC students

After Middle: Scholarship of Rs. 4000/- will be provided in IXth class; Percentage in VIIIth: 75% for Urban, 70% for Rural area.

After Matriculation: Scholarship of Rs. 4000/- will be provided in 10+1 and First year of all diploma/ certificate courses; Percentage in Xth: 75% for Urban, 70% for Rural area.

After 10+2: Percentage in 10+2: 75% for Urban, 70% for Rural area; Scholarship will be provided in First year of Graduation courses in following way:
BA = Rs. 6000/-
B.Com/ B.Sc = Rs. 8000/-
Engineering/ Technical UG Courses = Rs. 9000/-
Medical & Allied courses = Rs. 10000/-
After Graduation: Percentage in Graduation: 65% for Urban, 60% for Rural area; Scholarship will be provided in First year of Graduation courses in following way:
MA/ M.Sc/ M.Com = Rs. 9000/-
B.Com/ B.Sc = Rs. 8000/-
Engineering/ Technical and other professional Courses = Rs. 11000/-
Medical & Allied courses = Rs. 12000/-
 
 For BC(A) students: Scholarship will be available only for the students who have passed 10th class with minimum 80% (Urban) or 75% (Rural). The scholarship of Rs. 8000/- will be provided in 10+1 or First year of all Diploma/ Certificate Courses.

For BC(B) students: Scholarship will be available only for the students who have passed 10th class with minimum 90% (Urban) or 85% (Rural). The scholarship of Rs. 8000/- will be provided in 10+1 or First year of all Diploma/ Certificate Courses.

Submission of application form: The students studying in Chandigarh (UT) are required to submit their application to District Welfare Officer, Panchkula and others should submit te same to District Welfare Officer, Gurgaon.

Last date for application: 31/12/2011