हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम 24 दिसंबर को घोषित करेगा। बोर्ड ने यह परीक्षाएं अक्टूबर महीने में संचालित की थीं। प्रथम सेमेस्टर परीक्षामें4 लाख 66 हजार 357 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
Tuesday, December 20, 2011
Tuesday, December 13, 2011
परीक्षा फॉर्म जमा कराने का अंतिम मौका, 19 से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन
राजस्थानयूनिवर्सिटी ने 19 से 22 दिसंबर तक परीक्षा आवेदन के लिए छात्रों को अंतिम मौका दिया है। इसके बाद छात्रों के परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वर्ष 2012 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन प्रस्तुत करने से वंचित रहे छात्रों को अंतिम अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। आवेदन पत्र 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 19 से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन जमा होंगे।
1 अप्रैल को होगी एआईपीएमटी परीक्षा!
देशभर में 2012 में कॉमन मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम कराने की अटकलें उस समय खत्म हो गई, जब सीबीएसई ने मंगलवार को ऑल इंडिया प्री-मेडिकल व डेंटल प्रवेश परीक्षा (एआईपीएमटी) की तारीख घोषित कर दी। एआईपीएमटी की प्रारंभिक परीक्षा 1 अप्रैल,2012 (रविवार) को देशभर के 28 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर होगी।
सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी अधिकृत सूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र, पात्रता शर्तें, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न एआईपीएमटी,2011 के अनुसार ही होगा। इसमें चयनित परीक्षार्थी 13 मई,2012 को मुख्य परीक्षा देंगे, फाइनल में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को देश के 314 और राज्य के 10 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व डेंटल की 15 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से एकल प्रवेश परीक्षा ‘नेशनल इलिजबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट(एनईईटी)’ 2012-13 की बजाय अब 2013-14 में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
Saturday, December 10, 2011
भारतीय थल सेना में धार्मिक शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित
भारतीय थल सेना में धार्मिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती हिमाचल, हरियाणा (मेवात, पलवल, गुड़गांव, फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) और यूटी चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए आरआरटी 68469 बैच के लिए है। पूरे देश में कुल रिक्तियों की संख्या 74 है, जिसमें से 54 पंडित, 7 मौलवी, 4 पादरी, 5 अन्य तथा बोध और मोक के दो पद हैं।
उम्मीदवार की आयु 27 से 34 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। पंडित के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अथवा हिंदी में भूषण होना अनिवार्य है। ग्रंथी के लिए स्नातक डिग्री के साथ पंजाबी विषय मुख्य रूप से पास होना चाहिए।
Thursday, December 8, 2011
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय -अंतिम सेमेस्टर तक रहेगा एक ही अनुक्रमांक
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कार्यों को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का बार-बार अनुक्रमांक नहीं बदला जाएगा। बल्कि पहले सेमेस्टर से लेकर आखिरी सेमेस्टर तक एक ही अनुक्रमांक आवंटित करने की प्रणाली शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को एक ही अनुक्रमांक प्रणाली का खासा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी काफी सरल हो जाएगी। अब तक दो या तीन वर्ष के पाठ्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अनुक्रमांक चार से छह बार बदल जाते थे। इसके अलावा परीक्षाओं के दौरान रि-अपीयर आने पर भी अनुक्रमांक बदल दिया जाता था। अलग-अलग अनुक्रमांक के चलते अक्सर कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन उलझन में पड़ जाते थे। जरा सी भी चूक होने पर विद्यार्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था।
चंडीगढ़-193 कांट्रेक्ट टीचर किए जाएंगे रेगुलर
चंडीगढ़ प्रशासन ने गवर्नमेंट माडल व नान माडल स्कूलों में कई वर्षों से कांट्रेक्ट पर लगे टीचर्स को रेगुलर करने के लिए कमर कस ली है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन के निर्देशों पर 193 टीचर्स को शिक्षा विभाग ने रेगुलर करने के लिए हरियाणा और पंजाब के डीपीआई स्कूल्स से जानकारी मांगी है। उनसे पूछा गया है कि वहां टीचर्स को रेगुलर करने के लिए कौन सी पालिसी है।
हरियाणा और पंजाब से भी जानकारी मांगी गई है कि क्या इन्हें रेगुलर किया गया है?
अगर हां, तो जानकारी दें, ताकि प्रशासन गेस्ट टीचर्स को भी रेगुलर करने पर विचार कर सके।
हरियाणा और पंजाब से भी जानकारी मांगी गई है कि क्या इन्हें रेगुलर किया गया है?
अगर हां, तो जानकारी दें, ताकि प्रशासन गेस्ट टीचर्स को भी रेगुलर करने पर विचार कर सके।
Sunday, December 4, 2011
दूसरे राज्यों से बेहतर परिणाम,अगला टेस्ट करीब छह महीने में
हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) का जो परिणाम घोषित किया है, वह अन्य राज्यों से बेहतर है। परिणाम के अनुसार जेबीटी में सिर्फ 19.86, बीएड में 15.71 और लेक्चरर में 15.01 फीसदी परीक्षार्थी ही पास हुए हैं।
हरियाणा स्कूल एजूकेशन विभाग की प्रधान सचिव और हरियाणा स्कूल एजूकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन सुरीना राजन ने बताया कि सीबीएसई और अन्य राज्यों के परिणाम से हरियाणा का परिणाम बेहतर रहा है।
स्टेट का अभी तक जो पिछला परिणाम रहा है, वह 5 फीसदी तक रहा। ग्रेस मार्क्स देकर परीक्षार्थियों को पास किया जाता रहा है। हरियाणा चूंकि पहले से ही टेस्ट ले रहा था, इसलिए हरियाणा के परीक्षार्थियों का परिणाम सीबीएसई और अन्य राज्यों से बेहतर रहा है। सीबीएसई का परिणाम 12 से 14 फीसदी रहा है। हरियाणा का जेबीटी का करीब 20 फीसदी रहा है।
उधर, कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न 150 थे और समय सिर्फ 90 मिनट। इसलिए कुछ परीक्षार्थी उत्तर जानते हुए भी सवाल पूरे नहीं कर पाए। इसलिए पांच से छह अंकों से वे फेल हो गए। पास होने के लिए जनरल कैटेगरी को 60 फीसदी और अनुसूचित जाति के लिए 55 फीसदी अंक जरूरी थे।
बोर्ड की अध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब अगला टेस्ट करीब छह महीने में हो जाएगा।
-News in A.Ujala (4Dec.2011)
Subscribe to:
Posts (Atom)