Showing posts with label 2nd Grd Teacher. Show all posts
Showing posts with label 2nd Grd Teacher. Show all posts

Friday, October 25, 2013

राजस्थान सेट (RSET) में स्तरहीन प्रश्न पूछने पर RPSC चेयरमैन को हाईकोर्ट की फटकार

  • सेट में स्तरहीन प्रश्न : आरपीएससी चेयरमैन को हाईकोर्ट की फटकार
  • कहा- हर भर्ती पर हो रहा मुकदमा, स्थिति नहीं संभल रही तो पद पर बने रहने का क्या औचित्य  
राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) में स्तरहीन प्रश्न पूछे जाने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गौराण से कड़े शब्दों में पूछा है कि आयोग की स्थिति संभल नहीं पा रही है तो उनके पद पर बने रहने का औचित्य क्या है?
 कोर्ट ने कहा- हर भर्ती पर मुकदमा हो रहा है और आरपीएससी मुकदमों को बढ़ावा दे रही है। ऐसी कौनसी भर्ती है जो कोर्ट में नहीं आई। पेपर सेटर्स पर भारी जुर्माना लगाया जाए। सामाजिक विज्ञान की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी ऐसा ही हुआ था। चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा हो रहा है। ऐसे में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। 

Sunday, December 30, 2012

राजस्थान - 19 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति



राज्य की स्कूली शिक्षा में 19 हजार से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नतियां होंगी। शिक्षा विभाग ने मंडलवार वरिष्ठता सूचियों पर मशक्कत शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में इन दिनों डीपीसी का काम चल रहा है।

इन दो दिनों में किसी भी मंडल के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियां तैयार नहीं हो पाई। चूरू मंडल का तो रिकॉर्ड ही अस्त-व्यस्त बताया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अधिकारियों को विभिन्न मंडलों में भेजा गया है। उनका पूरा समय रिकॉर्ड देखने में ही निकल गया।
पूर्व में तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नतियां जिला स्तर पर सामान्य पदनाम से होती थी लेकिन राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 1971 में 18 जुलाई 2008 को हुए संशोधन के अनुसार तृतीय से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नतियां विषयवार और मंडल स्तर पर होने लगी हैं।
मंडल में शामिल सभी जिलों के तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों की वरिष्ठता सूचियां समेकित करनी होंगी। मंडल के जिलों में कुल रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान की विषयवार पात्रता बनानी होगी। पदोन्नति के बाद स्कूलों में विषयवार पदस्थापन किया जाएगा।

Friday, August 31, 2012

20 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की और भर्ती होगी'

स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात में समानता के लिए और शिक्षा का अधिकार अधिनियम की पालना करते हुए प्रदेश में 40 हजार से भी अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। आने वाले समय में 20 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती और की जाएगी। इसके अलावा द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र ही  की जाएगी।

शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे बाड़मेर में गुरुवार को सोनिया गांधी के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जयपुर लौटते समय कुछ देर के लिए यहां सर्किट हाउस में ठहरीं। शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अभी जहां भी शिक्षकों की कमी चल रही है, उसे तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के साथ पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और प्रदेश की जनता को जल्द ही इसकी सौगात मिलेगी।

Friday, August 10, 2012

राजस्थान - गणित व सामाजिक विज्ञान द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती की नियुक्तियां रोकी

द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए गणित-सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा में गलत प्रश्नों का मामला हाईकोर्ट में चले जाने से आरपीएससी ने फिलहाल इन दोनों विषयों पर नियुक्तियां देने से मना कर दिया है। इससे दोनों विषयों के 6746 अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर मसला सुलझने तक नियुक्तियां नहीं देने को कहा है।