Showing posts with label IIT. Show all posts
Showing posts with label IIT. Show all posts

Wednesday, December 19, 2012

JEE मेन : अब 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

जेईई मेन के लिए आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई ने जेईई मेन में आवेदन की तिथि बढा़ दी है। अब विद्यार्थी 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तारीख 15 दिसंबर थी।

विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक कन्फर्मेशन पेज अपलोड करना होगा। अब तक देशभर में तीन लाख 6714 विद्यार्थी पेज अपलोड कर चुके हैं। ज्यादा जानकारी www.jeemain.nic.in  से हासिल की जा सकती है।

Thursday, April 19, 2012

जून से पहले नहीं होगा इंजीनियरिंग सिंगल टेस्ट पर फैसला

आईआईटी के विरोध के बाद अटके सिंगल टैस्ट के प्रस्ताव पर अब जून के पहले कोई फैसला हो पाना मुमकिन नहीं लग रहा है। मानव संसाधन मंत्रालय ने इस संबंध में अपनी सभी तय बैठकों को टालकर इसका साफ संकेत दे दिया है। दरअसल पिछले दिनों आईआईटी फैकल्टी के विरोध के बाद ही तय हुआ था कि सिंगल टेस्ट पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही कुछ तय होगा। आईआईटी से जुड़ी फैकल्टी ने सिंगल टेस्ट के प्रारूप पर असहमति जताई थी। फैकल्टी ने बोर्ड के अंक पर दिए जाने वाले वेटेज और इसको नॉर्मलाइज करने के फॉर्मूले पर आपत्ति जताई थी। 
आईआईटी फैकल्टी को मंत्रालय ने मई के दूसरे हफ्ते तक का समय दिया है। इस अवधि में फैकल्टी फैडरेशन अपना रुख सिंगल टैस्ट के मसले पर स्पष्ट करेगी। मंत्रालय ने आईआईटी-एनआईटी काउंसिल की 14 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक भी इसी वजह से टाल दी थी। अब 23 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड, केब की बैठक भी 6 जून तक के लिए टाल दी गई है। गौरतलब है कि मंत्रालय ने केब में सिंगल टैस्ट के प्रस्ताव पर मुहर लगवाने की योजना बनाई थी।
 मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जब तक सिंगल टेस्ट के मसले पर आमराय नहीं बन जाती इसे कैब के पास ले जाने का कोई फायदा नहीं है।

Tuesday, January 31, 2012

आईआईटी में 12वीं के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी


केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने सभी प्रौद्योगिकी और उच्च तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का प्रारूप तय कर लिया है। साल 2013 से होने वाली यह परीक्षा आईआईटी जेईई और एआईईईई जैसी परीक्षाओं का स्थान लेगी। प्रस्तावित कॉमन टेस्ट की ऑल इंडिया मैरिट सूची में 12वीं कक्षा के स्कोर का वेटेज 40 फीसदी रहेगा। जबकि 60 फीसदी वेटेज कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट कम एडवांस नॉलेज टेस्ट (सेट टाइप टेस्ट) के स्कोर का रहेगा।

Sunday, October 9, 2011

आईआईटी जेईई-2012 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) की आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से

आईआईटी जेईई-2012 (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम) की आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 8 अप्रैल 2012 को होने वाली जेईई परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार का एप्लीकेशन फॉर्म 800 रुपये महंगा होकर 1800 रुपये में मिलेगा। छात्राओं के लिए तोहफा दिया है। महिला आवेदकों के लिए फार्म की कीमत 300 रुपये कम करते हुए सिर्फ 200 रुपये निर्धारित कर दी है।
दरअसल पिछले साल ओएमआर फार्म की कीमत सामान्य और ओबीसी छात्रों के लिए 1000 रुपये थी जो इस बार 1800 रुपये हो गई है। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए फार्म की कीमत 500 से 1000 रुपये हो गई है। ऑनलाइन फार्म की फीस भी 900 रुपये से बढ़ाकर 1600 रुपये कर दी गई है।
       जेईई-2012 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगी जबकि ओएमआर फार्म (ऑफलाइन) 11 नवंबर से 5 दिसंबर मिलेंगे। ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। नोएडा में सेक्टर-18 स्थित पंजाब नेशनल बैंक और दिल्ली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं से फॉर्म की बिक्री की जाएगी। परीक्षा 8 अप्रैल को 9 से 12 और 2 से 5 बजे होगी। दोनो प्रश्नपत्रों में फिजिक्स, केमेस्ट्री और गणित के तीन-तीन खंड होंगे। कुछ खंड में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा जाएगा। 12वीं के अतिरिक्त एआईसीटीई और स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से तीन या चार साल का डिप्लोमा कर चुके छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Saturday, May 14, 2011

आईआईटी की फीस बढ़ेगी पांच गुना

     यदि काकोडकर समिति की सिफारिश को मान लिया गया तो आईआईटी के कोर्सेज की फीस पांच गुना बढ़ जाएगी। समिति का मानना है कि आईआईटी से पढ़ाई करने वालों को मिलने वाले वेतन के अनुपात में फीस भी होना चाहिए।
     केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नियुक्त अनिल काकोडकर समिति ने अपनी रिपोर्ट में बी.टेक व एम.टेक कोर्सेज के लिए शिक्षण शुल्क को 25 हजार से बढ़ाकर दो-सवा दो लाख रुपए वार्षिक करने की सिफारिश की है। इसमें होस्टल फीस और अन्य खर्चे शामिल नहीं है।