Tuesday, July 12, 2011

डीएड (जेबीटी) काउंसलिंग तिथि बढ़ाई

       डीएड (जेबीटी) प्राथमिक शिक्षक कोर्स में दाखिले को लेकर 20 हजार 150 सीटों के लिए कुल 1 लाख 75 हजार आवेदन जमा हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों की इस कोर्स के प्रति रुचि कम हुई है। पिछले वर्ष इतनी ही सीटों के लिए 2 लाख 65 हजार आवेदन फार्म जमा हुए थे। अब एससीईआरटी ने इन दाखिलों को लेकर 18 जुलाई से शुरू होने वाली मैनुअल काउंसलिंग की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है।

एससीईआरटी गुड़गांव काउंसलिंग को-आर्डिनेटर अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस कोर्स के लिए अबकी बार आवेदनों की संख्या घटी है। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी ने इस बार 2 लाख 75 हजार प्रास्पेक्टस छपवाए थे। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 जुलाई तक उनके पास 1 लाख 75 हजार फार्म जमा हुए हैं। 
- Amar Ujala 10July,2011 Pg.7, Panchkula-Haryana Edition

No comments:

Post a Comment