Wednesday, May 6, 2015

वेटिंग उम्मीदवारों का भी होगा हरियाणा जेबीटी भर्ती में चयन

आठमाह से नियुक्ति पत्र की बाट जोह रहे नव चयनित जेबीटी टीचरों का रास्ता पूरी तरह से साफ होने से प्रदेश के नौ हजार से अधिक जेबीटी अध्यापकों को बहुत बड़ी राहत मिली है।
वहीं दूसरी तरफ चयनित सूची में वेटिंग में आए उम्मीदवारों का चयन भी हो सकता है। क्योंकि वैज्ञानिक जांच अंगूठा जांच के दौरान 450 से अधिक नव चयनित जेबीटी पहुंचे ही नहीं। जबकि वेटिंग में संख्या 450 से कम है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने वेटिंग में आए उम्मीदवारों की वैज्ञानिक जांच भी पहले से ही करा ली है, ताकि सीटें खाली बचें तो वहां पर इनको ज्वाइनिंग दी जा सके। जिससे उनमें भी खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या के मुताबिक अध्यापकों की कमी होने के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जेबीटी भर्ती होने के बाद स्कूलों में अध्यापकों की कमी भी दूर हो जाएगी। नव चयनित जेबीटी अध्यापकों में 5920 से अधिक महिलाएं
भर्ती में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक प्रदेश में नव चयनित जेबीटी अध्यापकों में 5920 से अधिक महिलाएं हैं। अकेले सोनीपत जिले में 972 में से 684 महिलाएं हैं। इनमें वेटिंग में आए चयनित जेबीटी अलग से हैं। इसी तरह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में चयनित जेबीटी में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

उम्मीदवारों की चयनित से शपथ पत्र देकर दी जा सकती है ज्वाइनिंग
उम्मीदवारों का चयन हो चुका है। वैज्ञानिक जांच के लिए अंगूठों के निशान लिए जा चुके हैं। ज्वाइनिंग में बाधा बनी अड़चनें भी दूर हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार को अब केवल जांच के रिजल्ट का इंतजार है। उधर दूसरी तरफ चयनित उम्मीदवारों ने न्यायालय में ज्वाइनिंग के लिए ये कहते हुए अर्जी लगाई हुई है कि जिस दौरान वर्ष 2011-12 में एचटेट हुआ था तो वहां पर वीडियोग्राफी हुई थी, उसकी फुटेज से चयनित का मिलान करके भी सही उम्मीदवार की पुष्टि की जा सकती है और चयनित से शपथ पत्र देकर ज्वाइनिंग दी जा सकती है। इस मामले की सुनवाई अब 18 मई को होनी है।

No comments:

Post a Comment