महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने 5 जनवरी 2012 से आयोजित की जाने वाली बीएड, एमएड और डीएड परीक्षाओं की परीक्षा सारणी वेबसाइट पर जारी कर दी है।सभी पात्र अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र (अनुक्रमांक) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा प्रवेश पत्र संबंधित किसी दिक्कत की सूरत में परिणाम शाखा चार से एमएड बारे, परिणाम शाखा एक से डीएड बारे और न्यासा कम्युनिकेशंस से बीएड के बारे में संपर्क किया जा सकता है।
Friday, December 30, 2011
एमडीयू ,रोहतक - बीए, बीएससी और बीकॉम परीक्षा परिणाम घोषित
अक्टूबर में हुई एमडीयू की बीए, बीएससी और बीकॉम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मार्च अप्रैल में परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी 12 जनवरी तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फार्म जमा करवा सकते हैं। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Thursday, December 29, 2011
हरियाणा प्रदेश में गणित लेक्चरर्स की कमी ,20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द
● 20 हजार शिक्षक भर्ती जल्द
हरियाणा के बच्चे भी जिस हिसाब से बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में पिछडऩे लगे हैं, भविष्य में राज्य से अच्छे गणितज्ञ कम ही निकलने की उम्मीद है। वजह बच्चों का गणित को मुश्किल विषय समझना या इसमें करियर की संभावना कम आंकना तो है ही, स्कूलों में पढ़ाने वाले लेक्चरर्स की कमी होना भी है। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी का बीते मार्च में 12वीं गणित का परीक्षा परिणाम 72.76 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल परिणाम 91.19 प्रतिशत था।
इसी तरह दसवीं का परिणाम इस साल 81.73 प्रतिशत रहा जबकि पिछले साल 85.67 प्रतिशत था।
Wednesday, December 28, 2011
सीबीएसई - पीएमटी, पीडीटी के लिए आवेदन शुरू
सीबीएसई ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल परीक्षा 2012 का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 25 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 500 रुपए लेट फीस के साथ 26 जनवरी से 8 फरवरी तक व 1000 लेट फीस के साथ 24 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। प्रीलिमिनरी परीक्षा 1 अप्रैल 2012 को होगी। आवेदन www.aipmt.nic.in पर करें।
Monday, December 26, 2011
आईबीपीएस की परीक्षा- 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित
● 25 हजार अफसरों की भर्ती जल्द
● आगे की प्रक्रिया बैंक स्तर अपनाई जाएगी
● करना होगा अलग-अलग आवेदन
देश के 19 राष्ट्रीयकृत बैंकों में 25 हजार से अधिक अफसरों की जल्द भर्ती शुरू होने जा रही है। इंस्टीटूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल (आईबीपीएस) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बैंकों ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इतनी बड़ी भर्ती के बावजूद इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले तकरीबन 85 हजार अभ्यर्थियों को बाहर होना पड़ेगा। भर्ती की आगे की प्रक्रिया बैंकों के स्तर पर अलग-अलग अपनाई जाएगी।
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग - पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के राज्य के रहने वाले छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना सत्र 2011-12 के लिए अनुसूचित जाति उप योजना पूरी तरह से केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित है। राज्य में एआईसीटीई से अनुमोदित विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे पॉलीटैक्निक डिप्लोमा, डी. फार्मेसी, बी. फार्मेसी, एम. फार्मेसी, बीएचएमसीटी, डीएचएमसीटी, बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, पीएचडी केवल इंजीनियरिंग पाठयक्रम, एमबीए, एमसीए (हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त व नियमित रूप से) पाठयक्रमों के छात्र पात्र होगे। अनुसूचित जाति के छात्र के परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
Wednesday, December 21, 2011
'परीक्षा के बाद पेपर, ओएमआर शीट व आंसर-की क्यों नहीं देते' - हाईकोर्ट
जोधपुर हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजकों से अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र, ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी तथा आंसर की आदि नहीं दिए जाने पर जवाब तलब किया है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा व न्यायाधीश कैलाशचन्द्र जोशी की खंडपीठ ने प्रार्थीगण उत्कर्ष क्लासेज व 54 छात्रों की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के तहत दिए।
ये सभी परीक्षा के आयोजकों के अवैधानिक व गलत तरीकों से परेशान हैं। परीक्षा के बाद न तो परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र घर ले जाने की छूट होती है, न ओएमआर शीट की कॉपी उनको दी जाती है तथा न ही आंसर की आदि ही वितरित की जाती है।
Subscribe to:
Posts (Atom)