Tuesday, June 28, 2011

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) 15 अगस्त के बाद

         हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) 15 अगस्त के बाद ही आयोजित करेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सेकेंडरी एजूकेशन विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव ने गेस्ट टीचरों के मामले की सुनवाई के दौरान शपथ पत्र दिया था कि जून में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी और जुलाई में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। शपथ पत्र में दिए शेडूल में परिवर्तन करना पड़ा, इसलिए हाईकोर्ट में नया शपथ पत्र दायर किया जाएगा।
देरी का कारण आरटीई रूल्स के अधिसूचित होने में काफी समय लगना और शिक्षकों की योग्यता में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के हरियाणा के शिक्षकों के लिए योग्यता एक जैसी करने में समय लगना है। इनमें बदलाव करने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी थी। मंत्रिमंडल से मंजूरी करने के बाद अब पात्रता परीक्षा के लिए कार्रवाई शुरू हुई है।

एमडीयू ,रोहतक परीक्षा परिणाम - बीए, बीएससी और बीकॉम (द्वितीय वर्ष)

एमडीयू ने बीए, बीएससी और बीकॉम (द्वितीय वर्ष) कीवार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यार्थी 13 जुलाई तक, बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

केयू की बीएड स्पेशल परीक्षा 4 जुलाई को

केयू के शिक्षा विभाग बीएड स्पेशल एजुकेशन की चार जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा दोपहर एक बजे होगी। रोल नंबर भेज दिए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को रोल नंबर नहीं मिलता तो वह शिक्षा विभाग से चार जुलाई को सुबह नौ बजे डुप्लीकेट रोल नंबर ले सकते हैं। इसके लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी

Monday, June 27, 2011

CBSE CTET - 2011 Answer Key

                                          CBSE CTET - 2011
                            Answer Key (Question Papers Solution)
       Paper-I (Primary Classes) & Paper-II (Secondary Classes)
                                      held on June 26, 2011

CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-A)

CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-B)
CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-C) 
CTET 2011 Answer Key Paper-I (Set-D) 

CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-P) 
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-Q) 
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-R)
CTET 2011 Answer Key Paper-II (Set-S)    

Monday, June 20, 2011

लेक्चरर की पात्रता नेट स्लेट ही रहेगी

राजस्थान यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के लिए पीएचडी की जगह नेट स्लेट अनिवार्य रहेगी। सिंडीकेट ने नेट स्लेट की अनिवार्यता के लिए प्रो.एच.एस शर्मा की कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने शनिवार को रिपोर्ट सौंप दी। इसके विरोध में प्रदर्शन भी हुआ। इस निर्णय से दस हजार पीएचडी धारकों को नुकसान होगा।

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 31 जुलाई को, आवेदन 22 जून से

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 31 जुलाई को होगी। राज्य सरकार ने इसके आयोजन के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को मंजूरी दे दी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से फिर शुरू होगी। अंतिम तिथि 30 जून रहेगी।

वाणिज्य स्नातक टेट के लिए योग्य
एनसीटीई की 10 जून 2011 को जारी अधिसूचना के मुताबिक वाणिज्य स्नातक के बाद बीएड करने वाले अभ्यर्थी टेट के लिए योग्य माने गए हैं।आवेदन पत्र का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व बैंक चालान जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून को शाम 5 बजे तक रहेगी। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज संग्रहण केंद्रों पर जमा कराने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। आवेदक 15 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 31 जुलाई को दो पारियों में परीक्षा होगी।

Saturday, June 18, 2011

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - 10वीं का रिजल्ट आज

        राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकंडरी परीक्षा 2011 का परिणाम रविवार शाम को घोषित करेगा। परिणाम www.examresult.net, rajeduboard.nic.in, rajasthaneducation.net, indiaresults.com, educationgateway.co.inआदि वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
        बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट पर स्कूल का नाम फीड करने पर संबंधित स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम भी सामने आ जाएगा।