Saturday, January 7, 2012

प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के लिए टेट जरूरी नहीं

राजस्थान राज्य में 2010 के पहले से निजी स्कूलों में पूर्ण कालिक पद पर कार्यरत शिक्षकों के लिए तृतीय श्रेणी भर्ती परीक्षा में टेट अनिवार्य नहीं होगा। यह जानकारी आरटीआई के तहत एनसीटीई ने दी है। बाड़मेर निवासी शिक्षक नरपत सिंह ने मानव संसाधन मंत्रालय से इससे संबंधित जानकारी मांगी थी
   मानव संसाधन मंत्रालय ने इस पत्र को एनसीटीई को भेजा। एनसीटीई की जन सूचना अधिकारी ममता कुकरेती ने इसके जवाब में लिखा है कि 25 अगस्त 2010 से पहले निजी स्कूलों में पूर्णकालिक पद पर नियुक्त शिक्षक के लिए टेट अनिवार्य नहीं है।

Thursday, January 5, 2012

हरियाणा के सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद

हरियाणा में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय  हरियाणा क्षेत्र में तेज शीतलहर और घना कोहरा होने के कारण राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 5 से 16 जनवरी तक अवकाश रखने का निर्णय लिया है।

आरटेट मामला - सरकार ने पक्ष रखा, सुनवाई आज 6 जनवरी को भी जारी

आरटेट मामले में एकलपीठ के अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की विशेष अपील याचिका पर गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा व न्यायाधीश बेला एम. त्रिवेदी की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता एन.ए. नकवी ने कहा कि राज्य सरकार को यह अधिकार है कि वह निशक्तजनों, आरक्षित वर्ग व महिलाओं को न्यूनतम अर्हता में रियायत दे सकती है। ऐसे में साठ प्रतिशत से कम अंक वाले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आरटेट प्रमाण पत्र जारी नहीं करना गलत है। खंडपीठ सरकार की दलीलों के बाद मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखेगी।

एमडीयू,रोहतक - सात परीक्षाओं के परिणाम 5 जनवरी को जारी

एमडीयू ने सात परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। वार्षिक योजना के तहत बीए द्वितीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष, बीए तृतीय वर्ष, प्रभाकर पूर्व, मध्यमा, प्रथम तथा द्वितीय भाग, उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय भाग, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाग। एमडीयू एवं गुरुकुल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके आधार पर मार्च- अप्रैल 2012 की परीक्षा में बैठने के इच्छुक विद्यार्थी 19 जनवरी तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

Monday, January 2, 2012

अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को दो लाख सालाना आय तक छात्रवृत्ति

हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में संशोधन कर परिवार के सभी सदस्यों की वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी है। 
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतू परिवार की वार्षिक आय को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए तय कर दी गई है।

Sunday, January 1, 2012

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर

 रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा पहली बार अंग्रेजी अक्षरों के आधार पर होगी। सबसे पहले जिनके नाम ‘एस’ अक्षर से शुरू होते हैंउनकी परीक्षा होगी। ‘जेड’ से जिनके नाम शुरू होते हैं उनकी परीक्षा सबसे आखिर में होगी। इस बार 80 हजार 856 पदों के लिए सवा करोड़ उम्मीदवार हैं। 6 मई से 24 जून के बीच (17 जून को छोड़कर) छह रविवारों को यह परीक्षा होगी। भारतीय रेलवे के मैदानी अमले यानी ग्रुप-डी में करीब दो लाख पद खाली है। इन्हें भरने के लिए वर्ष 2010 में सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट)-गलत जवाब पर कटेगा एक अंक

मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए पहली बार होने जा रहे कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। टेस्ट में चार पैटर्न के पेपर होंगे। हर पेपर में 25 प्रश्न होंगे। टेस्ट 400 अंकों का होगा।
पहले पेपर का सब्जेक्ट क्वांटीटेटिव टेक्निक एंड डाटा इंटरप्रेटेशन, दूसरे पेपर का लॉजिकल रीजनिंग, तीसरे पेपर लैंग्वेज कम्प्रिहेंशन व चौथे पेपर का सब्जेक्ट जनरल अवेयरनेस होगा।
 टेस्ट 20 से 28 फरवरी तक ऑनलाइन होगा। पूरे देश में 61 शहरों में टेस्ट एक ही समय पर दो शिफ्ट में होगा। 
ऑनलाइनआवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी है।