राजस्थान यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के लिए पीएचडी की जगह नेट स्लेट अनिवार्य रहेगी। सिंडीकेट ने नेट स्लेट की अनिवार्यता के लिए प्रो.एच.एस शर्मा की कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने शनिवार को रिपोर्ट सौंप दी। इसके विरोध में प्रदर्शन भी हुआ। इस निर्णय से दस हजार पीएचडी धारकों को नुकसान होगा।
Monday, June 20, 2011
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 31 जुलाई को, आवेदन 22 जून से
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 31 जुलाई को होगी। राज्य सरकार ने इसके आयोजन के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को मंजूरी दे दी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून से फिर शुरू होगी। अंतिम तिथि 30 जून रहेगी।
वाणिज्य स्नातक टेट के लिए योग्य
एनसीटीई की 10 जून 2011 को जारी अधिसूचना के मुताबिक वाणिज्य स्नातक के बाद बीएड करने वाले अभ्यर्थी टेट के लिए योग्य माने गए हैं।आवेदन पत्र का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व बैंक चालान जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून को शाम 5 बजे तक रहेगी। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज संग्रहण केंद्रों पर जमा कराने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। आवेदक 15 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 31 जुलाई को दो पारियों में परीक्षा होगी।
वाणिज्य स्नातक टेट के लिए योग्य
एनसीटीई की 10 जून 2011 को जारी अधिसूचना के मुताबिक वाणिज्य स्नातक के बाद बीएड करने वाले अभ्यर्थी टेट के लिए योग्य माने गए हैं।आवेदन पत्र का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व बैंक चालान जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून को शाम 5 बजे तक रहेगी। आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज संग्रहण केंद्रों पर जमा कराने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। आवेदक 15 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 31 जुलाई को दो पारियों में परीक्षा होगी।
Saturday, June 18, 2011
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - 10वीं का रिजल्ट आज
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकंडरी परीक्षा 2011 का परिणाम रविवार शाम को घोषित करेगा। परिणाम www.examresult.net, rajeduboard.nic.in, rajasthaneducation.net, indiaresults.com, educationgateway.co.inआदि वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट पर स्कूल का नाम फीड करने पर संबंधित स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम भी सामने आ जाएगा।
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षार्थी द्वारा इंटरनेट पर स्कूल का नाम फीड करने पर संबंधित स्कूल के सभी परीक्षार्थियों का परिणाम भी सामने आ जाएगा।
राजस्थान - टेट 24 या 31 जुलाई को
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट-2011) अब 24 या 31 जुलाई को होगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में एक प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। बोर्ड ने प्रस्ताव में परीक्षा इन दोनों तिथियों में से किसी एक दिन आयोजित कराना उचित बताया है। अधिक संभावना 31 जुलाई की बताई जा रही है। पूर्व में 3 जुलाई को टेट की परीक्षा प्रस्तावित बताई जा रही थी।
Friday, June 17, 2011
हरियाणा - शिक्षकों को दिया स्थानांतरण आवेदन में त्रुटि सुधारने का मौका
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के स्थानांतरण आवेदन जमा करवाने की ऑनलाइन प्रणाली के तहत प्राप्त सभी स्थानांतरण आवेदन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएहैं। ताकि उनमें यदि कोई त्रुटि हो तो उसे दूर करवाया जा सके। विभाग के निदेशक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग के नोटिस में यह आया है कि कुछ अध्यापकों द्वारा अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन न करने के बावजूद उनके स्थानांतरण आवेदन गलती से या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दर्ज करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों के आवेदन गलती से या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा स्थानांतरण के लिए भेज दिये हैं, वे उनके संबंध में अपनी आपत्तियां तथा उनमें सुधार करने संबंधी आवेदन 19 जून, 2011 सायं 5 बजे तक ई-मेल कर सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी - प्री-एमएड का परिणाम घोषित, मैरिट लिस्ट 20 जून को
राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से गत सोमवार को संपन्न प्री एमएड परीक्षा का परिणाम गुरुवार रात 1 बजे घोषित कर दिया। इसमें फिलहाल सभी परीक्षार्थियों के अंक जारी किए गए हैं। मैरिट लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी। इस बार एक ही काउंसलिंग होगी, जिसकी तिथि मैरिट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी।
Tuesday, June 14, 2011
गेस्ट टीचरों का बढ़ सकता है मानदेय, फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंची
● गेस्ट टीचरों को आईडी नंबर, सर्विस बुक मिलेगी
● नियमित टीचर के आने पर कहीं और होंगे एडजस्ट
हरियाणा में गेस्ट टीचरों का वेतन बढ़ सकता है। उन्हें आईडी नंबर, सर्विस बुक और एडजस्ट न होने की सूरत में वेतन देने का तोहफा भी मिलना तय है।
गेस्ट टीचर एसोसिएशन के प्रधान अरुण मलिक, महासचिव राजेंद्र शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने कई बार मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने मौखिक तौर पर उनकी कई मांगें मान भी ली, लेकिन उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले दिनों फिर मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल ओएसडी एमएस चोपड़ा, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के साथ बैठक की।
Subscribe to:
Posts (Atom)