Wednesday, May 18, 2011

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - 10 वीं का रिजल्ट 3 और 12वीं का 10 जून को

            हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के तहत जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी उनका रिजल्ट जानने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट तीन जून और 12वीं का रिजल्ट 10 जून को घोषित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार करने के लिए जुटा हुआ है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
             हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार तीन जून को मैट्रिक के साथ मिडिल री अपीयर और 10 जून को दस जमा दो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम आएगा। इस संदर्भ में बोर्ड सचिव शेखर विद्यार्थी ने बताया कि परीक्षा परिणाम समय पर तैयार करने के लिए बोर्ड के अधिकारी जुटे हुए हैं। इसके लिए अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यटियां लगाई गई हैं।

Monday, May 16, 2011

राजस्थान शिक्षक भर्ती में टेट के 20 फीसदी अंक जुड़ेंगे

राज्य सरकार ने नियमों में संशोधन के लिए जारी की अधिसूचना
     
     राज्य सरकार ने जिला परिषदों के माध्यम से होने वाली शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में मिले अंकों के साथ टेट में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत जोडऩे की अनिवार्यता लागू कर दी है। अब इन दोनों के नंबरों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। राज्य सरकार ने टेट की अहमियत को बढ़ाने के लिए यह फैसला किया है। राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग की ओर से बुधवार को नियमों में संशोधनों के लिए जारी अधिसूचना में इस प्रावधान को शामिल किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा एक से पांचवीं तक और छठी और आठवीं तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए योग्यताएं वे ही रखी जाएंगी जो समय-समय पर एनसीटीई द्वारा निर्धारित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पंचायतीराज नियम, 1996 में नियम 266 में संशोधन किए गए हैं। कक्षा १ से पांचवीं तक के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के लिए अनुसूची दो में दिए निर्देश और कक्षा छठी और आठवीं के लिए अनुसूची ३ में दिए निर्देश के अनुसार कोर्स होगा। भर्ती के लिए जिला स्थापना समिति टेट में प्राप्त अंकों का 20 प्रतिशत जोड़ते हुए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्यता सूची तैयार करेगी।

Sunday, May 15, 2011

हैडमास्टर के 2093 पदों के लिए होगी भर्ती

90 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक हैडमास्टर भर्ती दायरे से बाहर
हायर सैकंडरी स्कूल में पढ़ाने तथा मिडिल स्कूल में प्रशासनिक काम के अनुभव की शर्तों से अड़चन  
भर्ती के लिए ये शर्तें : स्नातक उपाधि साथ में शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा। हाई स्कूल, जूनियर हायर सैकंडरी, हायर सैकंडरी कक्षाओं में 5 साल का अनुभव या 
 मिडिल  
स्कूल  में चार वर्ष तक का प्रशासकीय अनुभव। राजस्थान शिक्षा सेवा नियम के शिड्यूल के तहत सीनियर टीचर या इससे उच्च पदों  
 पर पांचसाल अध्यापन का अनुभव। देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान।


  शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक एवं इसके समकक्ष 2093 पदों के लिए होने वाली भर्ती से राज्य के 90 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक सीधे तौर पर बाहर हो गए हैं। हायर सैकंडरी, हाई स्कूल में पढ़ाने तथा मिडिल स्कूल में प्रशासनिक काम के अनुभव की शर्तों ने उनकी योग्यता को दरकिनार कर दिया। दिलचस्प यह है कि प्रधानाध्यापक भर्ती में शामिल होने से वंचित रहने वाले ये शिक्षक वे सभी शैक्षणिक योग्यताएं रखते हैं, जो सैकंडरी स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे उनके ही समकक्ष तृतीय श्रेणी के शिक्षक रखते हैं। समान शैक्षणिक योग्यता के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों के वंचित होने से इस भर्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
   माध्यमिक शिक्षा विभाग में इन पदों की भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। विभाग के नियम-कायदों से पीडि़त वे शिक्षक हैं, जो बीएड सहित अन्य योग्यताएं पूरी करने के बावजूद महज इसलिए भर्ती से वंचित हो गए कि वे प्राथमिक स्कूलों में सेवारत हैं। इनमें कई शिक्षक उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी हैं।

Saturday, May 14, 2011

आईआईटी की फीस बढ़ेगी पांच गुना

     यदि काकोडकर समिति की सिफारिश को मान लिया गया तो आईआईटी के कोर्सेज की फीस पांच गुना बढ़ जाएगी। समिति का मानना है कि आईआईटी से पढ़ाई करने वालों को मिलने वाले वेतन के अनुपात में फीस भी होना चाहिए।
     केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नियुक्त अनिल काकोडकर समिति ने अपनी रिपोर्ट में बी.टेक व एम.टेक कोर्सेज के लिए शिक्षण शुल्क को 25 हजार से बढ़ाकर दो-सवा दो लाख रुपए वार्षिक करने की सिफारिश की है। इसमें होस्टल फीस और अन्य खर्चे शामिल नहीं है।

Friday, May 6, 2011

राजस्थान टेट पर रोक हटी, कॉमर्स वाले अभ्यर्थी भी दे सकेंगे परीक्षा

 45 फीसदी अंक वाले अभ्यर्थी भी दे सकेंगे परीक्षा
  फार्म भरने की तिथि एक सप्ताह बढ़ेगी, परीक्षा 7 जून के बाद होगी 
  अगली सुनवाई 29 जून 2011 को निश्चित

        
राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) पर से रोक हटा दी है। पूर्व में हाईकोर्ट ने ही टेट पर रोक लगाई थी। हाईकोर्ट ने रोक हटाते हुए कॉमर्स ग्रेजुएट्स, जनरल केटेगरी में 45 प्रतिशत तथा रिजर्व केटेगरी में 40 प्रतिशत अंकों वाले अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में प्रवेश देने के आदेश दिए है।

           टैट 2011 परीक्षा आयोजक बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन इस संबंध में नया विज्ञापन प्रकाशित करते हुए जहां आवेदन की तिथि एक सप्ताह तक बढ़ाएंगे वहीं अब परीक्षा 7 जून के बाद आयोजित की जाएगी। यह आदेश न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी ने प्रार्थी रितेश त्रिपाठी व 42 व अन्य की ओर से दायर याचिकाओं की सुनवाई में दिए।

Thursday, May 5, 2011

राजस्थान हाईकोर्ट में टेट पर रोक हटवाने की बहस पूरी, निर्णय सुरक्षित

बोर्ड ने 7 जून के बाद टैट करवाने का हलफनामा दिया

        राजस्थान हाईकोर्ट में करीब एक घंटे तक चली सुनवाई में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट)-2011 पर लगी रोक हटवाने से संबंधित बहस गुरुवार को पूरी हो गई। न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी ने रितेश त्रिपाठी व 42 अन्य की ओर से दायर मामले में सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रखने के आदेश दिए। इस बीच टेट के आयोजक बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन के सचिव एमआर शर्मा ने अदालत में इस आशय का हलफनामा पेश किया कि यदि अदालत द्वारा टेट पर रोक हटाई जाती है तो बोर्ड की ओर से परीक्षा में आवेदन करने की तिथि जहां एक सप्ताह तक बढ़ाई जाएगी, जबकि परीक्षा 7 जून के बाद आयोजित की जा सकती है।

Last Date Extended for Railway Protection Force Constable Vacancy

                 Railway Protection Force / Railway Protection Special Force (RPF / RPSF)

                                                        Advertisement No. 1/2011

                                           Recruitment of Constables (Male/Female)



  • Constable : 11952 posts (UR-6901, SC-1317, ST-1363, OBC-2371),
  • Pay Scale : Rs.5200-2000/- Grade Pay Rs.2000/,
  • Qualification : Matriculation or equivalent from recognised board., 
  • Age : 18-25 years

 Application Fee : Rs.40/- in the form of Indian Postal Order/ Bank Draft in favour of  The Financial Advisor and Chief Accounts Officer ........ Railway at  (Gorakhpur/ Kolkata/ Bhubaneshwar/ Chennai). 
No fee for Women/ SC/ ST/ Economic Backwards and Minorities.

How to apply : The applications in the prescribed format should be sent to the Nodal Chief Security Commissioner of  North Eastern Railway/ Eastern Railway/ East Coast Railway/ Southern Railway as the full address is provided in the detailed advertisement within 30 days Now extended upto 10/05/2011 (17/05/2011 for the candidates from far-flung areas).
 
For more information and application form, please Click HERE