Showing posts with label Medical. Show all posts
Showing posts with label Medical. Show all posts

Monday, March 11, 2013

नीट यूजी का परीक्षा कार्यक्रम जारी, पीएमटी पर अब भी असमंजस

मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट-यूजी) 5 मई को होगा। परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) लेगा। इस परीक्षा से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे की 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों के फॉर्म भरवाने  की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अप्रैल में प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। 
 
चिकित्सा शिक्षा विभाग भी पीएमटी के संबंध में तस्वीर साफ नहीं कर पा रहा है।  नीट यूजी से राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटे के तहत रिजर्व 15 फीसदी सीटों पर एडमिशन होगा। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अप्रैल में इन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होंगे।जिन्हें डाउनलोड कर आवेदक परीक्षा दे सकेंगे।
 
नीट-यूजी में उम्मीदवार को 3 घंटे में 180 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्नों के जवाब देने होंगे। प्रत्येक सही प्रश्न के उत्तर में विद्यार्थी को 4 नंबर दिए जाएंगे। साथ ही गलत जवाब देने पर एक नंबर काटा जाएगा। यह प्रावधान बोर्ड ने नीट यूजी 2013 की नियमावली में किया है।

Wednesday, September 12, 2012

एमबीबीएस के लिए पहला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 5 मई को

एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पहली बार अगले साल 5 मई को होगा। सीबीएसई देशभर में यह टेस्ट आयोजित करेगा। सीबीएसई ने यह जानकारी दी। सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में इस नेशनल एलिजिबिलिटी- कम-एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।
इस टेस्ट में 10 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। देश में 355 मान्यताप्रा:त मेडिकल कॉलेज हैं, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई होती है।
पहले ऑल इंडिया पीएमटी व राज्य आधारित मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के जरिए इन कॉलेजों में प्रवेश मिलता था। अब ये टेस्ट नहीं होंगे। उनकी जगह एनईईटी लेगा। यह टेस्ट हिंदी, अंग्रेजी सहित उन सभी भाषाओं में होगा, जिनमें पहले होता था।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)
इस टेस्ट के लिए सिलेबस जारी कर चुकी है।

Tuesday, June 5, 2012

आरपीएमटी - 2012 का रिजल्ट इसी हफ्ते

ऑनलाइन आरपीएमटी, 2012 का रिजल्ट इसी हफ्ते शनिवार-रविवार तक घोषित कर दिया जाएगा। हैल्थ-साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा 2-3 जून को 6 संभागीय मुख्यालयों पर हुई ऑनलाइन परीक्षा में 33 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के 24 घंटे के भीतर परीक्षार्थियों को पेपर संबंधी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

Thursday, May 10, 2012

पीजीआईएमएस, रोहतक स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 27 मई को

पीजीआईएमएस में गत वर्ष स्टाफ नर्स के 70 रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों पर भर्ती के लिए 27 मई को लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को रोल नंबर भेज दिए हैं। 27 मई रविवार सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक लिखित परीक्षा होगी।