Showing posts with label MBBS. Show all posts
Showing posts with label MBBS. Show all posts

Wednesday, September 12, 2012

एमबीबीएस के लिए पहला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 5 मई को

एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पहली बार अगले साल 5 मई को होगा। सीबीएसई देशभर में यह टेस्ट आयोजित करेगा। सीबीएसई ने यह जानकारी दी। सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में इस नेशनल एलिजिबिलिटी- कम-एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।
इस टेस्ट में 10 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की संभावना है। देश में 355 मान्यताप्रा:त मेडिकल कॉलेज हैं, जहां एमबीबीएस की पढ़ाई होती है।
पहले ऑल इंडिया पीएमटी व राज्य आधारित मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के जरिए इन कॉलेजों में प्रवेश मिलता था। अब ये टेस्ट नहीं होंगे। उनकी जगह एनईईटी लेगा। यह टेस्ट हिंदी, अंग्रेजी सहित उन सभी भाषाओं में होगा, जिनमें पहले होता था।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई)
इस टेस्ट के लिए सिलेबस जारी कर चुकी है।

Thursday, October 6, 2011

एमबीबीएस परीक्षा में अब नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

देशभर में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रस्तावित सिंगल एंट्रेंस टेस्ट की रूपरेखा पर विचार के लिए गठित विशेषज्ञों की समिति ने सिफारिश की है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होनी चाहिए।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की ओर से गठित समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि अगले साल से एमबीबीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित एनईईटी में ऑबजेक्टिव प्रश्न पूछे जाने चाहिए। समिति ने अपनी सिफारिश एमसीआई को सौंप दी है। अब एमसीआई बोर्ड जल्द ही इस मसले पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से विचार-विमश करेगा। अगर निगेटिव मार्किंग खत्म करने की समिति के सुझाव स्वीकार कर लिए गए तो यह पहली बार होगा जब किसी अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए केंद्रीय स्तर पर होने वाले मेडिकल एंट्रेस टेस्ट में गलत जवाब के नंबर नहीं कटेंगे।