Showing posts with label CAT. Show all posts
Showing posts with label CAT. Show all posts

Sunday, August 7, 2016

कैट 2016 के लिए आवेदन आज से शुरू

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) -2016 के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार 8 अगस्त से शुरू हो रही है।
देशभर में 4 दिसंबर, 2016 को होने वाली इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक विद्यार्थी आगामी 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के आधार पर ही देश के 20 प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में उपलब्ध प्रबंधन से जुड़े पाठ्यक्रमों में दाखिला होता है।
 इस बार यह परीक्षा देश के 135 शहरों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जायेंगे और यह स्कोर 31 दिसंबर, 2017 तक दाखिले के लिए मान्य होगा। पंजीकरण शुल्क सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए 1700 रुपये और अनुसूचित जाति -जनजाति व दिव्यांग श्रेणी के लिए 850 रुपये निर्धारित है।

Friday, March 29, 2013

जेईई केंद्रीय संस्था को देने के लिए मीटिंग अगले हफ्ते

जेईई, एआईईईई, नेट, कैट, सीमैट, गेट आदि की परीक्षाओं की जिम्मेदारी किसी एक केंद्रीय संस्था को देने के लिए अगले हफ्ते सभी राज्यों की एक बैठक होने वाली है। नेशनल एजेंसी फॉर टेस्टिंग राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं आयोजित कराएगी। इसके जरिए छात्र को एक परीक्षा के लिए साल में एक से ज्यादा बार बैठने दिया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।