Monday, February 20, 2012

हरियाणा शिक्षक भरती बोर्ड गठित

हरियाणा सरकार ने शिक्षक भरती बोर्ड गठित कर दिया है। यह बोर्ड काफी लंबे से लटका हुआ था। ब्रिगेडियर (रि.) नंदलाल पूनिया को बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया है। वे जींद जिले के सिंधवी खेड़ा गांव के निवासी हैं। चार सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें करनाल निवासी ज्ञानचंद सहोता, रेवाड़ी निवासी जगदीश प्रसाद, नई दिल्ली निवासी डा. सेरेना महाजन और रोहतक निवासी त्रिभुवन प्रकाश बोस शामिल हैं। बोर्ड का नाम रखा गया है - हरियाणा शिक्षक चयन बोर्ड। चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। अगर उम्र 72 साल तीन साल से पहले पूरी हो गई तो पहले रिटायर हो जाएंगे।

ब्रिगेडियर नंदलाल पूनिया इससे पहले कई साल तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने करीब 50 हजार नियुक्तियां की थीं। इस समय ब्रिगेडियर पूनिया की उम्र 69 साल से ज्यादा है।
हरियाणा स्कूलों के लेक्चरर और शिक्षकों की 21 हजार से ज्यादा नियुक्तियां होनी हैं। अभी तक शिक्षकों और लेक्चरर का चयन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करता है। आयोग के क्षेत्र से शिक्षकों की भरती वापस लेकर शिक्षक चयन बोर्ड को दी जाएंगी। वैसे तो 31 मार्च 2012 तक रेगुलर टीचर्स की भरती करनी थी, लेकिन अब सरकार ने हाईकोर्ट से समय मांगा है।
-A.Ujala February 21, 2012

No comments:

Post a Comment