महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के सत्र 2017-2018 में डीडीई के यूजी व पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला 11 सितंबर 2017 तक बिना विलंब शुल्क के लिए जा सकता है। इसमें 25 सितंबर तक विश्वविद्यालय में जाकर फार्म जमा किया जा सकता है। इसके बाद जनरेट होने वाले चालान में विलंब शुल्क लगेगा। यह विलंब शुल्क पांच सौ से एक हजार रुपये तक हो सकता है। इसलिए विद्यार्थी बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Friday, September 1, 2017
फतेहाबाद में वंचित जेबीटी को सोमवार को होंगे स्कूल अलॉट
स्कूल अलॉट का इंतजार कर रहे वंचित नवचयनित जेबीटी टीचरों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सोमवार को गेस्ट टीचरों को कार्यभार मुक्त करके काउंसिलिंग के माध्यम से नवनियुक्त जेबीटी को स्कूल दिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने हटाए जाने वाले गेस्ट टीचरों की लिस्ट तैयार कर ली है।
कुरुक्षेत्र विवि में ऑनलाइन भरे जाएंगे सभी तरह के परीक्षा फार्म
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा के परीक्षा फार्म के ऑनलाइन होने से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से हर वर्ष परीक्षा देने वाले 9 लाख विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा। अब विद्यार्थियों को फीस भरने से लेकर सत्यापित कराने व जमा कराने के लिए विश्वविद्यालय में नहीं आना होगा। विद्यार्थी अपने घर बैठकर ही हर तरह के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भर सकेंगे।
Saturday, December 31, 2016
हरियाणा स्टाफ़ सलेक्शन कमीशन की नई वेकेंसी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 2459 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन 16 जनवरी, 2017 से 15 फरवरी, 2017 रात्रि 11:59 बजे तक आयोग की वैबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
मौलिक शिक्षा विभाग में टीजीटी संस्कृत के 400 पद, टीजीटी संस्कृत (मेवात कैडर) के 181 पद, वन विभाग में फोरैस्ट गार्ड के 331 पद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग मेें नगरपालिका में सचिव के 9 पद, कार्यकारी अधिकारी के तीन पद, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में मण्डल लेखाकार के चार पद, इलैक्ट्रोनिक डाटा प्रोसैसिंग सहायक के दो पद, उपमण्डल क्लर्क के 26 पद, सहायक के 12 पद, विकास एवं पंचायत विभाग में लाइब्रेरियन का एक पद शामिल है।
Thursday, December 29, 2016
10 वीं में बोर्ड परीक्षा अगले सत्र से शुरू
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले साल 2017-18 सत्र से 10 वीं कक्षा में बोर्ड की परीक्षा को अनिवार्य संबंधी प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। संचालन इकाई की मंगलवार को हुई बैठक में इसके सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि अकादमिक सत्र 2017-18 से 10 वीं कक्षा के सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य की जानी चाहिए।
Wednesday, November 16, 2016
सीबीएसई ने बढ़ाई नेट आवेदन की तिथि
देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा / जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा (नेट / जेआरएफ) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर से बढ़ाकर 24 नवंबर, 2016 कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला नोटबंदी को देखते हुए जनहित में लिया है।
Wednesday, November 2, 2016
नियमितीकरण पॉलिसी पर फैसले से पहले कर्मियों की भी सुने अदालत
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर राज्य सरकार की नियमितीकरण की नीतियों पर रोक मामले में खुद को भी पार्टी बनाने का आग्रह किया है। प्रभावित कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में दायर अर्जी में मांग की कि हाईकोर्ट इस मामले में जो भी फैसला दे, उससे पहले कर्मचारियों का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। इस मामले में अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)