हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आवेदन पत्रों की स्कैनिंग का कार्य जोरों पर है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो करीब 3 लाख आवेदन फार्म स्कैन हो चुके हैं और बाकी भी स्कैन होने के प्रोसेस में हैं। आवेदन पत्रों की स्कैनिंग के बाद सभी आवेदकों का डाटा वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया जाएगा। अगर किसी कारणवश आवेदकों तक एडमिट कार्ड नहीं पहुंचते हैं, तो उस स्थिति में आवेदक वेबसाइट पर जाकर भी अपने एडमिट कार्ड ले सकेंगे। फार्म स्कैन होने के बाद बोर्ड एडमिट कार्ड को डाक के जरिए भी भेजेंगे और रोल नंबर को ऑनलाइन भी लिया जा सकेगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड के लिए फार्म का नंबर डालना होगा। एचटेट के लिए इस बार 4 लाख 64 हजार के करीब आवेदन पत्रों की बिक्री हुई और बोर्ड को 4 लाख 59 हजार के करीब आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इस संख्या को देखते हुए भी बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
Wednesday, September 7, 2011
Tuesday, September 6, 2011
राजस्थान पटवारी परीक्षा प्रवेश पत्र जल्द मिलेंगे
राजस्व मंडल प्रशासन ने 25 सितंबर को होने वाली पटवारी परीक्षा की तैयारियों के लिए मंगलवार को दूसरे चरण में 21 जिलों के प्रभारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की। जिला स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 9 सितंबर से प्रवेश पत्र भेजना शुरू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाएंगे।
Saturday, September 3, 2011
राजस्थान राज्य में आठवीं तक की परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही, फेल कोई नहीं
● इस वर्ष नहीं होगा सतत मूल्यांकन
● प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार को लिखा पत्र
राज्य की प्रारंभिक शिक्षा में इस वर्ष भी परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी। सतत मूल्यांकन नहीं होगा और न ही किसी बालक को फेल किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम इस वर्ष 8वीं कक्षा में ही लागू किया गया है। अगले सत्र में कक्षा छह और सात में इसे लागू किया जाएगा। इस वजह से शिक्षा विभाग ने इस वर्ष भी परीक्षाएं पुराने पैटर्न पर ही करवाने का निर्णय लिया है।
Next UGC NET on 24th Dec 2011
UGC NET Dec 2011 will be held on 24th Dec 2011 as per info available at the official website ugcnetonline. NET exam Dec 2011 notification will be available from 26th September, 2011 at the official website of University Grant Commission (UGC).
The University Grants Commission will hold the National Eligibility Test (NET) on 24th Dec 2011 to determine the eligibility for Junior Research Fellowship (JRF) and Eligibility for Lectureship. After qualifying the exam candidates applying for Lectureship, will be eligible to apply in Indian universities and colleges and JRF candidates will be eligible to pursue research in the subject of their PG or in a related subject and are also eligible for lectureship.
Click HERE for Short Notice
The University Grants Commission will hold the National Eligibility Test (NET) on 24th Dec 2011 to determine the eligibility for Junior Research Fellowship (JRF) and Eligibility for Lectureship. After qualifying the exam candidates applying for Lectureship, will be eligible to apply in Indian universities and colleges and JRF candidates will be eligible to pursue research in the subject of their PG or in a related subject and are also eligible for lectureship.
Click HERE for Short Notice
हरियाणा के अतिथि अध्यापकों को तोहफा, वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी
● गेस्ट टीचरों को 20 फीसदी वेतन वृद्धि
● जुलाई 2011 से लागू होगा बढ़ा वेतन
● सरकार पर 50 करोड़ का वार्षिक बोझ
● प्रदेश में हैं 15400 अतिथि अध्यापक
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के अतिथि अध्यापकों को तोहफा देते हुए उनके वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस इजाफे से राज्य सरकार पर लगभग 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक भार पड़ेगा। यह वृद्धि पहली जुलाई, 2011 से प्रभावी होगी और लगभग 15,400 अतिथि अध्यापकों को इसका लाभ मिलेगा।
वेतन वृद्धि की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि अतिथि प्राध्यापकों के वेतन को 16,200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 19,400 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही मास्टर और भाषा अतिथि अध्यापकों का वेतन 13,200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15,840 रुपये प्रतिमाह किया गया है। वहीं जेबीटी और कला अध्यापकों का वेतन 12,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 14,400 किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों के वेतन में चौथी बार वृद्धि की है। पहली वृद्धि 1 जनवरी, 2008 को, दूसरी 1 अप्रैल, 2009 को और तीसरी 1 जुलाई, 2010 को की गई थी।
Thursday, September 1, 2011
राजस्थान - हाईकोर्ट के आदेश से पूर्व लगे विद्यार्थी मित्र नहीं हटेंगे
राजस्थान उच्च न्यायालय के ४ जुलाई 2011 को जारी स्थगन आदेश से पूर्व शिक्षा विभाग में लगे विद्यार्थी मित्रों को हटाया नहीं जाएगा। प्रमुख शासन सचिव, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग अशोक संपतराम ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी विद्यार्थी मित्रों को हटाए जाने की शिकायतों को देखते हुए प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया है कि हाई कोर्ट के आदेश से पूर्व लगे विद्यार्थी मित्रों को नया अनुबंध भरना होगा। इस संबंध में 29 जून को आदेश जारी किए जा चुके हैं। यदि किसी प्रकरण विशेष में हाई कोर्ट ने बिना अनुबंध किसी विद्यार्थी मित्र को रखने के आदेश दिए हुए हैं तो उससे अनुबंध नहीं करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) - परीक्षा फार्म भरने की तिथि 15 तक बढ़ाई
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षाओं में बैठने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ 15 सितंबर कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। प्रवेश ऑनलाइन या अपने निकटतम अध्ययन केंद्र में लिया जा सकता है। इसकी परीक्षा अप्रैल 2012 में होगी और परिणाम जून 2012 के प्रथम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)