इस बार हरियाणा अध्यापक पात्रता
परीक्षा (एचटेट) में आवेदन पत्र खरीदने के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बोर्ड
इस दफा आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। परीक्षा फीस भी बैंकों
के माध्यम से ली जाएगी।
नंवबर 2011 में हुई पात्रता परीक्षा में आवेदन पत्रों को लेकर बोर्ड व आवेदनकर्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। पिछली बार आवेदनकर्ताओं की ज्यादा संख्या के चलते आवेदन पत्रों की संख्या कम पड़ गई थी, जिसके कारण बोर्ड प्रशासन को फिर से आवेदन पत्र छपवाने पड़ गए थे। इसके अलावा बोर्ड को आवेदन पत्रों के ब्लैक में बिकने की भी शिकायत मिली थी। इस दफा इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन सिस्टम के लिए टेंडर जारी कर दिए है।

इस दफा आवेदनकर्ता को फीस सीधे तौर पर बोर्ड को न देकर बैंक में
जमा करानी होगी। सूत्रों की मानें, तो बोर्ड ने इसके लिए तीन बैंकों का चयन
किया है। इन बैंकों में आवेदनकर्ता निर्धारित फीस जमा करा सकेंगे।
No comments:
Post a Comment