प्रदेश के मिडिल स्कूलों में
मुख्याध्यापकों की पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए
अच्छी खबर है। शिक्षामंत्री ने इसी सप्ताह 5548 मिडल स्कूलों में
मुख्यध्यापकों की सूची जारी करने का आश्वासन दिया है। इन मुख्यध्यापकों को
उच्च विद्यालयों के मुख्याध्यापकों की तरह ही शक्तियां दी जाएंगी।
करीब डेढ़ माह पहले मिडिल स्कूलों के मुख्याध्यापकों को स्टेशन आवंटित किए गए थे, लेकिन अभी तक उनकी नियुक्ति सूची जारी नहीं की गई है। वहीं, सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) विभाग में प्रतिनियुक्ति से वापस आए शिक्षकों को भी स्टेशन आवंटन नहीं किए गए है।शिक्षामंत्री ने कहा है कि मिडल स्कूलों के मुख्यध्यापकों की सूची इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment