Friday, August 5, 2011

राजस्थान में 41 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अगले माह

प्रारंभिक शिक्षा में 41 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अगले माह आयोजित करने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। परीक्षा पंचायतीराज विभाग के मार्फत होगी। भर्ती के लिए आवेदन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरे करने का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी होगा। 20 अगस्त तक शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी जिलों का शिक्षकों के पद, खाली स्थान आदि का विस्तृत ब्यौरा पंचायतीराज विभाग को सौंपेगा। प्रारंभिक शिक्षा में फिलहाल 52 हजार शिक्षकों की जरूरत है।

Thursday, August 4, 2011

540 केंद्रों पर होगी हरियाणा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा


परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड की तैयारी पूरी
हिसार में सबसे ज्यादा 60 परीक्षा केंद्र

      हरियाणा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल पर नकेल डालने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी 
करवाई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इसकी तैयारी में जुटा है। प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में स्थित फोटोग्राफरों से बोर्ड की टीम संपर्क कर रही है। उनसे कोटेशन ली जा रही हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश भर में करीब 540 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हालांकि परीक्षा केंद्रों के बारे में फाइनल मुहर नहीं लगी है फिर भी औपचारिक तौर पर इन परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जरूरी होने पर यह संख्या थोड़ी बहुत घटाई बढ़ाई जा सकती है।

हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही के 5456 पदों के साक्षात्कार 8 से


     हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाही के 5456 अस्थाई पदों की भरती के लिए साक्षात्कार 8 अगस्त से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कमांडो हरियाणा नेवल करनाल में सुबह 8 बजे से होंगे।
    अनुसूचित वर्ग- और अनुसूचित वर्ग-बी के जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2008 में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अंबाला में आवेदन किया था वे इस भरती में भाग ले सकेंगे।
    अनुसूचित वर्ग- के उम्मीदवारों का साक्षात्कार पंजीकरण संख्या 11 से 777 तक 8 अगस्त, 780 से 1479 तक 9 अगस्त, 1493 से 2201 तक 11 अगस्त एवं 2208 से 2802 तक 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार अनुसूचित वर्ग-बी के उम्मीदवारों का साक्षात्कार पंजीकरण संख्या 3 से 407 तक 16 अगस्त, 417 से 822 तक 18 अगस्त, 824 से 1246 तक 19 अगस्त, 1249 से 1627 तक 23 अगस्त एवं 1643 से 2341 तक 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 
     शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास पाए गए सभी उम्मीदवार साक्षात्कार में अपने दस्तावेज़ साथ लेकर आए।

जिला परिषद के तहत भर्ती जेबीटी अध्यापकों का मामला

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि वर्ष 2004 में जिला परिषद के तहत भर्ती जेबीटी अध्यापकों को दो महीने के भीतर सभी सेवा लाभ दिए जाएं, जो नियुक्ति तिथि से देय होगा। इस आदेश से 6434 जेबीटी अध्यापकों को राहत मिलेगी। जेबीटी अध्यापकों राजपाल, राजबीर सिंह व देवदर्शन की याचिका पर सुनवाई के दौरा हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में 6434 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती जिला परिषद के अधीन की गई थी। बाद में जिला परिषद के अधीन लगे सभी जेबीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग के अधीन कर लिया गया, लेकिन 10 अगस्त 2005 को जारी नोटीफिकेशन के अनुसार उन पर कई शर्ते लगा दी गई। इन शर्तो को अध्यापकों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

राजस्थान - 550 असिस्टेंट प्रोफेसर-सीनियर डेमोस्टेटर की होगी भर्ती

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 550 असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर डेमोस्टेटर की भर्ती शीघ्र होगी। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थना भेज दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा ने सर्किट हाउस में भास्कर से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे सभी छह मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पद भरे जा सकेंगे। इसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी। हाल ही में एक हजार नर्सिंग कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं।

राजस्थान में 41 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र

  पंचायत राज प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 41 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। इस संबंध में शुक्रवार को जयपुर में एक उच्च स्तरीय बैठक रखी गई है। राज्य में आरटीईटी की परीक्षा हो चुकी है। इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे। विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रमुख शासन सचिव, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग अशोक संपतराम, पंचायत राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। सभी जिलों में भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से होनी है। इसके लिए परीक्षा आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Tuesday, August 2, 2011

हरियाणा गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में धांधली

आरटीआई के तहत मांगी जानकारी में हुआ खुलासा 
फरीदाबाद जिले में आधे से ज्यादा नियुक्तियां गलत   
  
  हरियाणा के स्कूलों के गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में धांधली हुई थी। यह खुलासा आरटीआई में हुआ है। फरीदाबाद जिले में तो आधे गेस्ट टीचरों की नियुक्ति गलत है। यही नहीं जिन्होंने ये गेस्ट टीचर नियुक्त किए थे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह नियुक्तियां 2006 से शुरू होकर डेढ़ साल तक हुई थी।
फतेहाबाद जिले के विजेंद्र सिंह ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग कार्यालय के जनसूचना अधिकारी से जानकारी मांगी थी कि राज्य में किस जिले में कितने गेस्ट टीचर हैं, जिनकी नियुक्ति नियमों के खिलाफ हुई थी। जिनकारी के अनुसार फरीदाबाद जिले में कुल 83 लेक्चरर भरती किए गए थे, जिनमें से 43 की नियुक्ति सही थी और 40 की गलत। कुल मास्टर 120 भरती किए गए थे, जिनमें से सिर्फ 27 की नियुक्ति सही थी, 93 की गलत थी। सीएंडवी मास्टर कुल 58 भरती किए गए थे, जिनमें से केवल 12 की सही थी और शेष 46 की नियुक्ति गलत थी।
फतेहाबाद में 46, मेवात में 192, हिसार में 23, पानीपत में 19, करनाल में 42, अंबाला में 23, रेवाड़ी में 7, पंचकूला में 18, जींद में 17, पलवल में 15, सिरसा में 21, कैथल में 26, गुड़गांव में 9, झज्जर में एक, नारनौल में 7, सोनीपत में 10, रोहतक में 8, यमुनानगर में 25 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति गलत हुई थी।