शिक्षक ट्रांसफर के आवेदन संबंधी गड़बडिय़ों को ११ जुलाई से पहले ठीक कर पाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस मामले में बढ़ती शिकायतों पर यह दिशा निर्देश दिए हैं।
शिक्षा विभाग ने पहली बार शुरू की गई ऑन लाइन ट्रांसफर योजना में मिली शिकायतों से सबक लिया है। इसके चलते सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के बाद अब जेबीटी अध्यापकों और मुख्य शिक्षकों का डाटा भी सार्वजनिक किया जाएगा। इसमें अध्यापकों से संबंधित सभी सूचनाएं दी जाएंगी। अगर इस सूचना में कोई गलती मिलती है तो संबंधित अध्यापक उसे ठीक भी कर सकेगा।
Thursday, July 7, 2011
Haryana - For attention of all Teaching and Non teaching employees of the Secondary Education Department
DEPARTMENT OF SCHOOL EDUCATION, HARYANA
List of employees working in School Education Department
Click Here for District wise List
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ीं
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में मौजूदा शिक्षा सत्र में 10 हजार सीटें बढ़ाने का फैसला किया गया है। कला और विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक सेक्शन बढ़ेंगे। कॉलेजवार सीटों का आबंटन शुक्रवार शाम तक हो जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 जुलाई कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदेशभर से छात्रों, जनप्रतिनिधियों के भारी दबाव के बाद गुरुवार शाम उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीटें बढ़ाने का फैसला किया। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा को सीटें बढ़ाने के निर्देश देते हुए शुक्रवार शाम तक कॉलेजवार आबंटन सूची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Wednesday, July 6, 2011
एमडीयू , रोहतक : स्नातक ऑनर्स के नतीजे आए
एमडीयू ने बीए, बी कॉम और बीएससी (ऑनर्स)- प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बुधवार को बीएससी (गृह विज्ञान) तृतीय वर्ष और बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशन एंड डायटटेक्सि) तृतीय वर्ष के अप्रैल में हुई वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणाम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
राजस्थान प्री टीचर्स एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) की काउंसलिंग पहला चरण शुरू
●6 से 20 जुलाई तक 2 हजार रुपए पंजीकरण शुल्क जमा करवाना होगा।
●फीस बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक व आईडीबीआई बैंक की कोर बैंकिंग शाखाओं में जमा होगी।
●11 जुलाई से 21 जुलाई तक स्टूडेंट्स वेबसाइट www.ptetaddmissions.nic.in और www.ptetjnvu.org पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
●11 जुलाई से 22 जुलाई के बीच कॉलेजों के विकल्प भी भरे जा सकेंगे।
●19 से 22 जुलाई तक विकल्प लॉक कर सकेंगे।
●22 जुलाई रात ऑप्शन स्वत: लॉक हो जाएंगे।
राजस्थान प्री टीचर्स एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) की काउंसलिंग का पहला चरण बुधवार से शुरू हो जाएगा। काउंसलिंग का यह चरण 22 जुलाई तक चलेगा। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए ऑप्शन के आधार पर वरीयता व श्रेणी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज आबंटित किए जाएंगे।
स्टूडेंट ज्यादा भरें विकल्प
स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें, क्योंकि विकल्प भरने का मौका केवल एक बार दिया जाएगा। वेबसाइट पर ‘एनिवेयर इन राजस्थान’ का भी विकल्प होगा। पीटीईटी में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
राजस्थान - टेट के बिना सैकंड ग्रेड टीचर्स को नियुक्ति क्यों?
राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर पूछा है कि जब सरकार ने सीनियर सैकंडरी, ग्रेजुएशन, बीएसटीसी व बीएड डिग्री धारकों के थर्ड ग्रेड टीचर बनने से पहले उनकी योग्यता के मूल्यांकन के लिए टेट की अनिवार्यता की है तब वह बिना टेट उत्तीर्ण किए अभ्यर्थियों को सैकंड ग्रेड टीचर्स के रूप में कैसे नियुक्ति दे सकती है। कोर्ट ने सरकार से 20 जुलाई तक जवाब मांगा है।
Tuesday, July 5, 2011
हरियाणा - 96.43 प्रतिशत रहा डीएड के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएड कोर्स प्रथम सेमेस्टर नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित कर दिया है। 6 जुलाई को इसे नेट पर डाल दिया जाएगा। इस बार नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 96.43 फीसदी रहा है। बोर्ड सचिव शेखर विद्यार्थी ने बताया कि डीएड परीक्षा के नतीजे 6 जुलाई को बीएसएनएल मोबाइल पर SMS के माध्यम से DED<space>ROLLNO. send to 56666, for IVRS on BSNL Landline Dial 12501122 एवं बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हेल्पलाइन नं. 01664-254000 पर प्रात: 7 बजे से उपलब्ध करवाए जाएंगे और इंटरनेट की वेबसाइट http://bseh.gov.in , www.educationgateway.co.in , www.hbse.nic.in, www.indiaresults.com, www.examresults.net , www.school9.com, पर प्रात: 7 बजे से देखे जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के परिणाम शीट और रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, फेल और पूर्ण विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र और इनसे संबंधित निर्देश एवं अन्य प्रपत्र संबंधित संस्थाओं को दस्ती वितरण हेतु बोर्ड के जिला समन्वय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)