रोहतक, जागरण संवाददाता : नए सत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को नया सिलेबस देने की कवायद जोरों पर है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों का सिलेबस तैयार कर बोर्ड ऑफ स्ट्डीज को मंजूरी के लिए भेजा है। उम्मीद है कि बोर्ड ऑफ स्ट्डीज से पास होने के बाद नए सत्र में विद्यार्थियों को नया सिलेबस मिले।
बीते वर्ष प्रदेश के सभी कॉलेजों के स्नातकोत्तर में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया। सिलेबस विश्वविद्यालय प्राध्यापकों ने तैयार किया। जल्दबाजी में तैयार किया गया सिलेबस विद्यार्थियों की पढ़ाई के अनुकूल नहीं था तथा विशेषज्ञों को इसमें कुछ खामी नजर आई। बताया जाता है कि सिलेबस सीधे ही दो हिस्सों में बांट दिया गया। जिस विषय में छह यूनिट थी वहां तीन-तीन के सेमेस्टर अनुसार दो हिस्सों में बांट दिया गया। अब सिलेबस को बिजनेस जरूरतों व विद्यार्थी के बेहतर करियर व जरूरतों के अनुसार अपडेट किया गया है। सभी विषयों के सिलेबस को अपडेट करने के लिए विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यो की कमेटी बनाई गई थी, जिन्होंने गत दिनों चंडीगढ़ में हुई बैठक में प्रस्तुत किया। इसके बाद अब सिलेबस को विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्ट्डीज को सौंप दिया गया है। उम्मीद है कि बोर्ड आफ स्ट्डीज से पास होने के बाद नए सत्र से विद्यार्थियों को नया सिलेबस मिलेगा। पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ बैठक में सिलेबस पर विचार हुआ तथा कमेटी द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विषयों के सिलेबस बोर्ड ऑफ स्ट्डीज को भेजे गए।
Published in Dainik Jagran (Panipat Edition), 29Jan.2011

No comments:
Post a Comment