हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दौरान परीक्षार्थी को तीन बार
अंगूठे का निशान देना होगा। पहला निशान केंद्र में प्रवेश करते ही
बायोमेट्रिक मशीन में देना होगा। दूसरा निशान उत्तर पुस्तिका और तीसरा
हाजिरी के लिए अलग से आई बोर्ड की कॉपी पर देना होगा। यह निशान इंकलेस पैड
से लिया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि इस पैड से लिए गए अंगूठे के निशान
बहुत ही स्पष्ट होते हैं और गहरी स्याही से निशानों को मिटाकर भ्रमित नहीं
किया जा सकता।
बोर्ड की ओर से जारी एडमिट कार्ड में सारी गाइडलाइन दी गई हैं। नए बदलावों से एचटेट बिना किसी परेशानी के कराई जा सकेगी। नए नियमों के संबंध में शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है, ताकि वे अपने जिले में परीक्षा को लेकर सख्ती दिखाएं।
-मीनाक्षी शारदा, प्रवक्ता, हरियाणा बोर्ड

No comments:
Post a Comment