Monday, August 3, 2015

कॉलेज एक्सटेंशन टीचर्स को मिली मंजूरी

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में एक्सटेंशन टीचर्स की भर्ती पर रोक के आदेश देने वाली सरकार बैकफुट पर आ गई है। सोमवार शाम हायर एजुकेशन कमिश्नर की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया कि कॉलेजों में एक्सटेंशन पर शिक्षक रखे जा सकते हैं। बशर्ते उनके कार्य में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
कुछ दिन पहले सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया था कि डिग्री कॉलेजों में एक्सटेंशन पर शिक्षकों को न रखा जाए। स्टाफ की कमी से कॉलेज रिटायर्ड टीचर्स से ही बच्चों की पढ़ाई करा सकते हैं। इस आदेश के बाद कॉलेजों में ऊहापोह की स्थिति थी, क्योंकि ज्यादातर सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है।
नए सत्र के 15 दिन बीतने के बाद भी कॉलेजों में क्लास शुरू नहीं हो सकी थी। सोमवार शाम हायर एजुकेशन कमिश्नर की तरफ से वेबसाइट पर आदेश जारी किया गया कि एक्सटेंशन पर टीचर्स को रखा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment