●हाईकोर्ट का निर्णय, ग्रेजुएशन व बीएड डिग्री हासिल करने के वर्षों के हिसाब से अलग-अलग योग्यता
● परीक्षा 3 जुलाई को प्रस्तावित
किसके लिए क्या जरूरी -
● वर्ष 2007 से पहले बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ राजस्थान व जम्मू-कश्मीर से बीएड करने वालों के लिए विषय अथवा प्रतिशत की बाध्यता नहीं।किसके लिए क्या जरूरी -
● वर्ष 2007 से 2009 के बीच उत्तीर्ण सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45% व आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 40' अंक जरूरी।
● वर्ष 2009 के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 50% अंक निर्धारित। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार 5% की छूट।
परीक्षा 3 जुलाई को प्रस्तावित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टेट से रोक हटते ही परीक्षा आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। बोर्ड ने राज्य सरकार को संशोधित कार्यक्रम भेज दिया है। संभवत: सोमवार को मंजूरी मिलते ही बोर्ड नया कार्यक्रम जारी कर देगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुभाष गर्ग के मुताबिक बोर्ड 3 जुलाई को परीक्षा कराना चाहता है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक 24 या 25 मई से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी फिर से शुरू की जा सकती है।
-Published on 21May,2011 in D.Bhaskar(Jaipur)
No comments:
Post a Comment