राजस्थान
यूनिवर्सिटी की स्नातक स्तर परीक्षाओं (रेगुलर प्राइवेट और एक्स स्टूडेंट)
के लिए अभ्यर्थी 17 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को परीक्षा के संबंध में हुई एक बैठक में यह
निर्णय लिया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.पी.एल. रैगर ने बताया कि स्नातक
स्तर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 से 31 दिसंबर तक रखी जाए।
अभ्यर्थी 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 5 जनवरी 2013 तक आवेदन कर सकते
हैं। उन्होंने बताया कि
स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आवेदन संबंधी तिथि एक-डेढ़ हफ्ते में की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व यूनिवर्सिटी ने 5 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया शुरु की थी। इसके बाद तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए 7
दिसंबर को यह प्रक्रिया रोक दी थी।
No comments:
Post a Comment