Friday, August 26, 2011

हरियाणा डीएड में दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग आज से

स्टेट काउंसिल फार एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीएड) की दूसरी काउंसलिंग शनिवार 27 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए एससीईआरटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तकरीबन 8200 सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग की जाएगी। 
  काउंसलिंग में आने वाले छात्रों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और सर्टिफिकेट की ओरिजनल कॉपी साथ लानी होगी। मेरिट लिस्ट तैयार करके अखबार और नेट के माध्यम से छात्रों को दूसरी काउंसलिंग की तिथि के बारे में जानकारी दे दी गई थी। शनिवार सुबह नौ बजे से परिसर में काउंसलिंग की तैयारी शुरू हो जाएगी। कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनका पहली काउंसलिंग के तहत दाखिला हो चुका है, लेकिन अब वे कालेज बदलना चाहते हैं। दूसरी काउंसलिंग के समय ऐसे छात्रों को जिन्हें पहली काउंसलिंग के दौरान जो कॉलेज मिला है, उसे अभी बदला नहीं जाएगा।

No comments:

Post a Comment