Friday, August 26, 2011

हरियाणा प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती अगले माह संभव

राज्य विधानसभा में शिक्षक भर्ती बोर्ड का गठन होने के बाद अगले माह शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। करीब 20 हजार शिक्षक भर्ती होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भर्ती को लेकर घोषणा कर चुके हैं। राज्य के स्कूलों में करीब 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों की कमी है। ऐसे में बोर्ड के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस समस्या से स्कूलों को निजात मिलेगी।
इससे पूर्व बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन पर विचार चल रहा है। जल्द ही बोर्ड अध्यक्ष की घोषणा संभव है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी इस बारे में बैठकें कर चुकी है।
-D.Bhaskar Aug.27,2011

No comments:

Post a Comment