हरियाणा शिक्षा विभाग में कार्यरत वह शिक्षक जिनकी प्रोबेशन अवधि समाप्त हो चुकी है और नियमित नियुक्तिपाने के हकदार हैं उन शिक्षकों को अगले चार महीने में नियमित नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष मंगलवार को इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हलफनामा दायर कर दी।
चीफ जस्टिस की खंडपीठ के समक्ष दायर जवाब में जानकारी दी गई कि पिछले दो महीनों में राज्य में 373 प्रिंसिपल और 507 हेडमास्टरों की नियमित नियुक्ति की जा चुकी है। निदेशक स्कूल शिक्षा दफ्तर के असिस्टेंट डायरेक्टर रनबीर सिंह ने कहा कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने 6410 लेक्चरर को अप्रैल 2009 को नियमित किया था। हरियाणा सरकार के इस जवाब पर संतुष्टि जताते हुए चीफ जस्टिस गोगोई की खंडपीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि अपनी प्रोबेशन अवधि समाप्त कर चुके सभी शिक्षकों को चार महीने के अंदर नियमित नियुक्तियां प्रदान की जाएं।
Published in 09Mar.2010 A.Ujala(Panchkula-Chandigarh Edition), Pg.4
No comments:
Post a Comment