Friday, January 2, 2015

हरियाणा में नए साल से तबादलों का दौर हुआ शुरू

नए साल के पहले दिन से ही हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। सरकार ने वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के 582 कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। सरकार ने इसी माह सभी विभागों के कर्मचारियों के तबादला का फैसला लिया हुआ है, जिनके लिए विभाग प्रमुखों को 7 जनवरी तक संबंधित मंत्रियों के समक्ष कर्मचारियों की सूचियां पेश करने के लिए कहा गया है।
सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार दूर करने और पादर्शिता लाने के लिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है ताकि पिछली सरकार के प्रशासन का निचले स्तर पर भी बदलाव किया जा सके। हुडा में भी सरकार को समय-समय पर भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही है।
वीरवार को जिनके तबादले हुए हैं उनमें 126 सिविल जेई, 11 बिजली विभाग के जेई , 21 कार्यालय अधीक्षक और उप अधीक्षक, 73 सहायक, 123 क्लर्क, 27 लेखा परीक्षक, 32 लेखा सहायक के साथ सर्कल हेड ड्राफ्टमैन, 15 हेड ड्राफ्टमैन और सहायक ड्राफ्टमैन भी शामिल है। इस समय हुडा के मुख्य प्रशासक बृजेंद्र सिंह हैं। उन्होंने ही तबादलों के आदेश जारी किए हैं। बृजेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के बेटे है। उधर तबादलों की सूची जारी होने के साथ ही कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

No comments:

Post a Comment