हरियाणा शिक्षा विभाग ने वीरवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्य कर
रहे 2622 कंप्यूटर लैब सहायकों की सेवा समाप्त किए जाने का फरमान जारी कर
दिया। यह लैब सहायक गत 9 मार्च से अपनी मांगों के समर्थन में पंचकूला स्थित
शिक्षा सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं।
लैब सहायक संघ के प्रधान सुरेंद्र प्योंत ने बताया कि वीरवार देर शाम उन्हें शिक्षा विभाग केफरमान की प्रति मिली है। उन्होंने विभाग के इस कदम को तानाशाही करार देते हुए चेतावनी दी कि 4 मई को सभी लैब सहायक करनाल में मुख्यमंत्री केआवास की तालाबंदी करेंगे और यह प्रदर्शन उग्र होगा। उन्होंने कहा कि वे 9 मार्च से विभाग के गेट पर धरना दे रहे हैं और हर रोज किसी ने किसी मंत्री के द्वार पर गुहार लगाने जाते हैं। वीरवार को भी वे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से मिलकर लौटे हैं, जबकि बुधवार को वे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले थे। सुरेंद्र ने कहा कि सभी मंत्रियों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें जायज हैं और अवश्य पूरी की जाएंगी।
यह मांगे हैं लैब सहायकों की
प्रदेश के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कोर एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के जरिए विभाग ने गत वर्ष 24 अप्रैल को एक वर्ष के लिए कंप्यूटर लैब सहायकों की नियुक्ति की थी। इस वर्ष 24 अप्रैल को कोर एजुकेशन कंपनी का करार रद्द कर दिए जाने के बाद कंप्यूटर लैब सहायक भी सड़क पर आ गए थे। उनकी मांग है कि उन्हें सेवा में बहाल करते हुए उनका कांट्रैक्ट बढ़ाया जाए। इसके साथ ही लैब सहायकों ने 20 महीने के बकाया वेतन की मांग भी की है।

No comments:
Post a Comment