Wednesday, September 7, 2011

लेवल -I में बीएड धारकों की भर्ती को लेकर संशय

राजस्थानराज्य में शिक्षकों की भर्ती को लेकर एक बार फिर से संशय की स्थिति बन गई है। इस बार यह संशय कक्षा पहली से पांचवीं तक (लेवल -I) के शिक्षकों के लिए होने वाली भर्ती को लेकर है। इस लेवल की भर्ती के लिए बीएसटीसी की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि राज्य में हुई टेट की परीक्षा में लेवल फस्र्ट और लेवल सैकंड, दोनों के लिए ही बीएड योग्यता रखी गई थी। बीसएटीसी को लेकर कोई खास उल्लेख नहीं किया गया था। इसके चलते राज्य में हुई टेट की परीक्षा में दोनों लेवल के लिए बीएड धारकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और पास होने वालों की संख्या भी काफी रही। 

 पता चला है कि लेवल फस्र्ट (पहली से पांचवीं कक्षा) के लिए शिक्षकों के पद अधिक रिक्त हैं और इनके लिए भर्ती भी अधिक संख्या में होने की संभावना है। अब राज्य सरकार लेवल फस्र्ट के लिए शामिल होने वाले बीएड धारकों के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त 6 माह का विशेष कार्यक्रम (कोर्स) 1 जनवरी, 2012 तक करने की अनिवार्यता लागू करने जा रही है।
एनसीटीई के प्रावधान
  एनसीटीई ने लेवल फस्र्ट (पहली से पाचंवीं तक) के शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता 50 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सैकंडरी और दो साल का डिप्लोमा कोर्स बीएसटीसी या बीएसटीसी या 4 साल का प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (बीएलएड) हो अथवा बीए. बीएससी, बीकॉम के साथ बीएसटीसी हो। एनसीटीई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीए, बीएससी और बीकॉम पास होने के साथ बीएड कर रखा हो, उनको छह माह का विशेष कोर्स करना होगा। यह अधिसूचना 10 जून, 2011 को जारी की गई थी। इस प्रावधान के बारे में अब आदेश होने की उम्मीद है।


बीएसटीसी ही क्यों

सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक मामले में सुनवाई के बाद निर्देश जारी कर दिए हैं कि छोटी कक्षाओं में बीएसटीसी या प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा धारक ही ठीक से पढ़ा सकते हैं।

अबआगे क्या?

राज्य सरकार की ओर से अगर अब छह माह में विशेष कार्यक्रम करने की अनिवार्यता लागू की जाती है तो यह चार माह (1 जनवरी, 2012 तक) में संभव प्रतीत नहीं होता। ऐसे में आशंका है कि निजी क्षेत्र की संस्थाएं अधिक पैसा लेकर पिछली तारीखों में प्रवेश देकर ऐसे कोर्स करवाएंगी

 

No comments:

Post a Comment